रोहतक में कोरोना से लगातार तीन दिन में तीन मौत, अब तक 10 लोगों की जा चुकी जान

कुल संक्रमितों की संख्या 694 हो गई है। चार मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। कुल 396 मरीज अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 288 है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:41 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:41 PM (IST)
रोहतक में  कोरोना से लगातार तीन दिन में तीन मौत, अब तक 10 लोगों की जा चुकी जान
रोहतक में कोरोना से लगातार तीन दिन में तीन मौत, अब तक 10 लोगों की जा चुकी जान

रोहतक, जेएनएन। रोहतक जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। शनिवार को संक्रमण के 27 की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। कुल संक्रमितों की संख्या 694 हो गई है। चार मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। कुल 396 मरीज अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 288 है।

जिले में अभी तक 21310 टेस्टिंग हुई हैं। 20221 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रविवार को 395 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आएगी। स्वास्थ्य विभाग मरीजों के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कर रहा है। संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। मरीजों को आइसोलेट किया गया है।

----

कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्काें को ट्रेस कर टेङ्क्षस्टग की जाएगी। जिन लोगों की ट्रेङ्क्षसग हुई है उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। लोगों से अपील है कि भीड़ वाले इलाकों में न जाएं। शारीरिक दूरी बनाए रखें व बाहर जाने पर मास्क अवश्य लगाएं। कोरोना संक्रमण के सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए नागरिक सहयोग करें।

- डा. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।

यहां मिले संक्रमित :::

- शास्त्री नगर में 27 वर्षीय गृहिणी व 17 साल का किशोर

- जनता कालोनी में सात वर्षीय व 12 वर्षीय बच्चा

- जनता कालोनी में 12 वर्षीय छात्र

- डीएलएफ कालोनी में 10 वर्षीय कपड़ा व्यापारी

- गांधी कैंप में 26 वर्षीय की लड़की

- किशनगढ़ में नौ वर्षीय बच्ची, 16 वर्षीय किशोर व 30 वर्षीय महिला

- डीएलएफ कालोनी निवासी 40 वर्षीय पीजीआइ कर्मचारी

- आइडीसी में कार्यरत टिटौली निवासी 32 वर्षीय युवक

- जनता कालोनी में अग्रसेन चौक के समीप 38 वर्षीय युवक

- घरौंठी में 32 वर्षीय युवक सेना का जवान

- गांधी कैंप की 22 वर्षीय गृहिणी

- जवाहर नगर में आठ वर्षीय बच्चा

- बहुअकबरपुर निवासी 30 वर्षीय  दिल्ली पुलिस का जवान

- सुभाष नगर में 20 वर्षीय युवक व 45 वर्षीय महिला

- धोबी मुहल्ला, केवल गंज का बेकरी संचालक 45 वर्षीय दुकानदार व 38 वर्षीय गृहिणी

- विजय नगर का 68 वर्षीय बुजुर्ग

- लाहली गांव निवासी 26 वर्षीय बैंक कर्मी

- गीतांजलि एन्क्लेव में निवासी 30 वर्षीय युवक

- जवाहर नगर निवासी 22 वर्षीय युवक व 40 वर्षीय महिला

- बसंतपुर का 45 वर्षीय श्रमिक

chat bot
आपका साथी