चोरी करने के अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार

चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए शहर थाना पुलिस ने एक आरोपित महिला को किया काबू।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:32 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:32 PM (IST)
चोरी करने के अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार
चोरी करने के अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, हांसी: चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए शहर थाना पुलिस ने एक आरोपित महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई आरोपित महिला की पहचान सीतापुर जिला हुसैनगंज निवासी सुमन देवी के रूप में हुई है। इस संदर्भ में श्री काली देवी रोड हांसी निवासी रजत ने मामला दर्ज करवाया था कि उक्त महिला ने उसकी दुकान से लोहे का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लोहे का सामान बरामद कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने एक आरोपित को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान जगदीश कॉलोनी हांसी निवासी राजेश उर्फ बच्ची के रूप में हुई जिसने विजयनगर निवासी तरुण का मोटरसाइकिल लाला हुकमचंद पार्क से चोरी कर लिया था। पुलिस ने राजेश उर्फ बच्ची को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

साथ ही बास थाना पुलिस ने भी मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान भाटोल जाटान निवासी सावन के रूप में हुई जिसने भाटोल रांगड़ान निवासी नरेश का मोटरसाइकिल गांव से चोरी कर लिया था। बास थाना पुलिस ने इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपित सावन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी