धान उतारने को लेकर व्यापारियों में झगड़ा, मंडी में धान की खरीद बंद, किसान परेशान

संवाद सहयोगी, हांसी : अनाज मंडी में दुकान के आगे धान उतारने को लेकर व्यापारियों के दो ग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:37 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 09:37 AM (IST)
धान उतारने को लेकर व्यापारियों में झगड़ा, मंडी में धान की खरीद बंद, किसान परेशान
धान उतारने को लेकर व्यापारियों में झगड़ा, मंडी में धान की खरीद बंद, किसान परेशान

संवाद सहयोगी, हांसी : अनाज मंडी में दुकान के आगे धान उतारने को लेकर व्यापारियों के दो गुटों में शनिवार सुबह झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे गुट पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अनाज मंडी एसोसिएशन के संरक्षक और जैन राइस मिल के डायरेक्टर प्रीतम जैन व उसके दो भतीजे नितिन और दीपक जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से तीनों को गंभीर हालत के चलते हिसार रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मंडी में धान की खरीद बंद कर दी। पुलिस ने प्रीतम जैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अनाज की दुकान नंबर 38 के आगे धान की ट्रॉली को खाली करने को लेकर 35 नंबर दुकान के मालिक नवीन महाजन के साथ झगड़ा हो गया था। व्यापारियों ने सुलह करवाकर झगड़े को शांत करा दिया। जैन राइस मिल के डायरेक्टर प्रीतम जैन ने आरोप लगाया है कि इसके कुछ देर बाद करीब पांच युवकों ने उनकी दुकान पर हमला कर दिया व कैश लूटने का प्रयास भी किया। अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान रामअवतार तायल ने कहा कि प्रीतम जैन व उनके भतीजे दीपक और नितिन पर हमला करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने तक अनाज मंडी में धान की कोई खरीद नहीं की जाएगी। वहीं पुलिस ने एक व्यापारी को नामजद करते हुए मारपीट और अन्य धारओं में मामला दर्ज कर लिया है। धान की खरीद को लेकर रविवार को मंडी एसोसिएशन की बैठक में आगामी निर्णय लिया जाएगा।

---

बॉक्स :::

व्यापारियों के झगड़े में किसान परेशान व्यापारियों के बीच हुए झगड़े के बाद मंडी में धान की खरीद पूर्ण रूप से बंद कर दी। मंडी में धान की अधिकतर खरीद राइस मिलर ही करते हैं। जैन राइस मिल के डायरेक्टर के झगड़े में घायल होने के बाद सभी आढ़तियों व राइस मिलरों ने धान की खरीद बंद कर दी जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंडी में हजारों क्विंटल धान बिक्री के लिये आया हुआ है। शनिवार पूरा दिन धान की खरीद नहीं हुई व रविवार को मी¨टग कर व्यापारी धान की खरीद को लेकर आगामी निर्णय लेंगे।

chat bot
आपका साथी