झज्‍जर में स्कूटी से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

मृतक विनोद आपराधिक प्रवृति का युवक था। जिसके खिलाफ डकैती हत्या आदि के मामले दर्ज हैं। जो कि करीब तीन साल पहले जेल से छूटा था। ऐसी स्थिति में यह भी अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि किसी मामले में रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 04:09 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 04:09 PM (IST)
झज्‍जर में स्कूटी से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
झज्‍जर में गोली मारकर हत्‍या करने वाले आरोपितों का अभी सुराग नहीं लग सका है

बादली, जेएनएन। झज्‍जर में बादली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुभाना से बाक्करगढ़ रोड पर एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई। मृतक युवक की पहचान करीब 45 वर्षीय गोयला कलां गांव निवासी विनोद पुत्र महाबीर सिंह के रूप में हुई। जो कि अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। बीच रास्ते में अज्ञात युवकों द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के पीछे स्पष्ट रूप से क्या कारण रहे और आरोपित किस वाहन पर सवार होकर आए थे व संख्या में कितने थी। अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हैं। वारदात के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त जेब में मिले कागजात के आधार पर की गई हैं। पुलिस की विभिन्न टीम मौके पर जांच कर रही हैं।

प्रारंभिक रूप से सामने आया है कि मृतक विनोद पुत्र महाबीर सिंह आपराधिक प्रवृति का युवक था। जिसके खिलाफ डकैती, हत्या आदि के मामले दर्ज हैं। जो कि करीब तीन साल पहले जेल से छूटा था। ऐसी स्थिति में यह भी अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि संभवत: किसी मामले में पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया हो। बहरहाल, परिवार के स्तर पर दी जाने वाली शिकायत और पुलिस के स्तर पर होने वाली जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इधर, घटनाक्रम संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगाए गए नाकों पर सूचना भिजवा दी। ताकि, संदिग्धों की पड़ताल करते हुए आरोपितों को जद में लिया जा सके। मगर शुक्रवार को भी आरोपित पकड़े नहीं जा सके।

chat bot
आपका साथी