गोली चलाने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस ने गोली चलाने के मामले में तीसरे आरोपी अजय उर्फ बंटी को काबू किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 09:01 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 09:01 PM (IST)
गोली चलाने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
गोली चलाने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, सिवानीमंडी : स्थानीय पुलिस ने गोली चलाने के मामले में तीसरे आरोपी अजय उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया जिसको मंगलवार को डयूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल में भेजने के आदेश जारी किए है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी से वारदात वाले दिन प्रयोग की गई एक रिट्ज गाड़ी को भी बरामद की है। इस बारे में थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि 'मनीष नामक युवक ने बताया कि 25 मई 2021 को उसके पिता राजेंद्र उनके खेड़ा गांव में स्थित खेत में कार्य कर रहे थे। जो उनके परिवार के ही कुछ सदस्य राजेंद्र के खेत पर पहुंचकर राजेंद्र से जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर से टक्कर मारी। इसके पश्चात तीसरे आरोपित अजय उर्फ बंटी की माता ने राजेंद्र के ऊपर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। वही दूसरे फायर करने पर शिकायतकर्ता के पिता राजेंद्र के सिर में गोली लगी। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना सिवानी में दर्ज किया गया था। वही पीड़ित राजेंद्र को प्राथमिक उपचार के लिए सामान्य अस्पताल सिवानी में लाया गया। इसके बाद परिजन इलाज के लिए पीड़ित राजेंद्र को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 2 अगस्त 2021 को अभियोग में प्रभावी कार्यवाही करते हुए जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में थाना सिवानी के सहायक उप निरीक्षक जगदीश ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में किया गया जहां न्यायालय ने आरोपित को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। जांच इकाई के द्वारा अभियोग में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर सामने आया है कि पीड़ित व आरोपित पक्ष में पुराना जमीन पर विवाद है।

chat bot
आपका साथी