भिवानी में नहीं होगी ऑक्‍सीजन की कमी, चौ.बंसीलाल अस्पताल में प्लांट लगाने का कार्य हुआ शुरू

चौ.बंसीलाल सामान्य अस्पताल में पीएम राहत कोष से ऑक्‍सीजन प्लांट लगाया जाएगा। जिसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। बाहर की कंपनी को यहां पर प्लांट लगाने का ठेका दे दिया गया है। इसके लिए स्थान की निशानदेही कर ली गई है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 04:21 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 04:21 PM (IST)
भिवानी में नहीं होगी ऑक्‍सीजन की कमी, चौ.बंसीलाल अस्पताल में प्लांट लगाने का कार्य हुआ शुरू
भिवानी में शुरू हो रहा ऑक्‍सीजन प्लांट करीब एक माह में पूरी तरह से अपना काम करना शुरू कर देगा

भिवानी, जेएनएन। भिवानी जिले में अब ऑक्‍सीजन की कमी नही रहेगी। इसके लिए जल्द ही चौ.बंसीलाल सामान्य अस्पताल में पीएम राहत कोष से ऑक्‍सीजन प्लांट लगाया जाएगा। जिसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। बाहर की कंपनी को यहां पर प्लांट लगाने का ठेका दे दिया गया है। इसके लिए स्थान की निशानदेही कर ली गई है। यह प्लांट करीब एक माह में पूरी तरह से अपना काम करना शुरू कर देगा, लेकिन उससे पहले ऑक्‍सीजन सुविधा की व्यवस्था करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।

भिवानी का चौ.बंसीलाल सामान्य अस्पताल 350 बैड का है। यहां पर वर्तमान में 103 कोविड मरीज अपना इलाज ले रहे है तो 44 बैड खाली बताए जा रहे है। जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीज 2860 है। इनमें 203 मरीज गंभीर स्थिति में है, जिनके लिए आक्सीन की सख्त जरूरत है।

यूं तो इन मरीजों को वर्तमान में आक्सीजन व वेंटिलेटर सुविधा मुहैया करवाई गई है, लेकिन इसके साथ ही रोजाना बढ़ रही मरीजों की संख्या के साथ ही जिले केा आक्सीजन की सख्त जरूरत है। सामान्य स्थिति में 70 आक्सीजन सिलेंडर केवल भिवानी के सरकारी अस्पताल में लग रहे थे तो अब इसकी लागत तीन गुना बढ़ गई है। इसी तरह जिले के 12 अन्य कोविड-19 सेंटरों पर आक्सीजन की जरूरत है। ऐसे में एक उम्मीद अब पीएम राहत कोष से लगने वाले आक्सीजन प्लांट पर ही ठीक हुई है।

प्रदेश के सभी 22 जिलों में यह प्लांट लगने है। जिसके लिए भिवानी के चौ.बंसीलाल सामान्य अस्पताल में बाररूम के साथ लगती खाली जगह में यह प्लांट लगाने के लिए जगह निर्धारित की गई है। वहां पर प्लांट लगाने के लिए कार्य शुरू कर दिया है। केवल अब प्लांट के लिए उपकरण व साजों सामान बाहर से आना बाकी है। आला अधिकारियों का दावा है कि यह प्लांट एक माह के अंदर काम करना शुरू कर देगा।

-----जिले में आक्सजीन की हाल में सामान्य स्थिति बनी हुई है। मरीजों को आक्सीजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ही अब प्रधानमंत्री राहत कोष से प्लांट लगाया जा रहा है। इसके लिए काम शुरू कर दिया गय है। अब जल्द ही पूरी तरह से इस मामले में राहत मिल जाएगी।

--- डा. सपना गहलावत, सिविल सर्जन जिला भिवानी --

chat bot
आपका साथी