नगर निगम के वस्त्र उपहार अभियान से जुड़ने लगे शहरवासी

घरों में पुराने गर्म कपड़े अलमारियों में बंद पड़े रहते हैं। इन्हें दान करके आप पुण्य के भागी बन सकते हैं। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने अभियान भी चलाया हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:51 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:51 PM (IST)
नगर निगम के वस्त्र उपहार अभियान से जुड़ने लगे शहरवासी
नगर निगम के वस्त्र उपहार अभियान से जुड़ने लगे शहरवासी

जागरण संवाददाता, हिसार : हमारे घरों में पुराने गर्म कपड़े अलमारियों में बंद पड़े रहते हैं। इन्हें दान करके आप पुण्य के भागी बन सकते हैं। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने अभियान भी चलाया हुआ है जहां लोगों से वस्त्र लेकर जरूरतमंद तक पहुंचाए जा सके हैं। नगर निगम पहली बार गरीब लोगों को वस्त्र उपलब्ध करवाने के लिए वस्त्र उपहार अभियान चलाया गया है। जिसको जिले भर के लोगों व संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है।

वस्त्र उपहार अभियान से जुड़ते हुए सोमवार को हांसी के पूर्व पार्षद अनिल बंसल ने निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। हांसी के पूर्व पार्षद अनिल बंसल व सौरभ आर्य, अशोक सैनी, प्रवीण बंसल सहारा ने निगमायुक्त अशोक गर्ग को वस्त्र गरीब व जरूरतमंद लोगों के सौंपे।

निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब लोग सड़क किनारे, रेलवे पुल व खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर है। हालात यह है कि उनके पास सर्दी से बचने या तन ढकने के लिए कपड़े नहीं होते है। तापमान में गिरावट आने पर सर्दी लगने से इन लोगों की मौत हो जाती है। हर साल देखने में आता है कि कई गरीब लोग सर्द मौसम का शिकार होते हैं। इन्हीं लोगों को सर्द मौसम से बचाने और वस्त्र उपलब्ध करवाने के लिए वस्त्र उपहार अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें शहरवासियों, संस्थाओं और मौजिज लोगों का निरंतर सहयोग मिल रहा है। आज निगम कार्यालय से लेकर वस्त्र उपहार अभियान संग्रह केंद्रों पर बड़ी संख्या में लोग कपड़े देकर जा रहे है।

दानी सज्जन यहां कर सकते हैं वस्त्र दान

-कार्यालय नगर निगम हिसार।

-मुंशी प्रेम चंद लाइब्रेरी, मॉडल टाउन

-पटेल नगर लाइब्रेरी

-शांति नगर लाइब्रेरी

-सामुदायिक केंद्र सेक्टर-14 लाइब्रेरी

-डा भीमराव अंबेडकर, गली 12, सूर्या नगर लाइब्रेरी

-डा भीमराव लाइब्रेरी भारत नगर

chat bot
आपका साथी