सावधान! हिसार में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट, शनिवार को मिले 423 पॉजिटिव केस

हिसार में शनिवार को 423 केस मिले हैं। अब तक 20028 केस मिले हैं। रिकवरी रेट भी घट रही है। जिले में कोरोना के कुल 2040 एक्टिव केस हो गए हैं। नाइट कर्फ्यू के बावजूद केस बढ़ रहे हैं। इसके पीछे लोगों की लापरवाही बड़ी वजह है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 03:45 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 03:45 PM (IST)
सावधान! हिसार में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट, शनिवार को मिले 423 पॉजिटिव केस
हिसार में शनिवार को कोरोना पॉजिटिव मिलने के आंकड़े ने रिकॉर्ड तोड़ा।

हिसार, जेएनएन। हिसार में अब तक का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक रिकॉर्ड पॉजिटिव मरीज आए हैं। शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, हिसार में 423 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इसके साथ ही हिसार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है। एक्टिव केस भी दो हजार के पार कर गए हैं।

हिसार जिले में शुक्रवार काे 423 मामलों के साथ कुल मामले 20028 हो चुके हैं। जबकि 118 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। कुल 17639 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 350 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट में 1.30 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है, जोक चिंता का विषय है। शुक्रवार को कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 89.37 फीसद था। वहीं, शनिवार को यह घटकर 88.07 फीसद हो गया। अब एक्टिव केस बढ़कर 2040 हो गए हैं। 1504 लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। लोगों की बढ़ती लापरवाही के कारण कोरोना जिले में लगातार पैर पसार रहा है। नाइट कर्फ्यू के बावजूद कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं।

6427 को लगी वैक्सीन की डोज

इधर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को जिले में कोरोना से बचाव के लिए 6427 लोगों को कोविशिल्ड की डोज लगाई गई। विभाग की तरफ से इनमें से 6369 लोगाें को सरकारी केंद्रो में और 58 को निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगाई गई। विभिन्न केंद्रों पर 45 से 60 वर्ष की आयु के 3101 और 60 वर्ष से अधिक के 2717 को डोज लगाई गई। जिले में अब तक 120010 को पहली और 13088 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। 

372 में से अधिकतर 102 केस अनट्रेस

जिले में शुक्रवार को मिले 372 केसों में 102 केस अनट्रेस मिले हैं। विभाग की तरफ से कोरोना मरीजों को फोन किए गए तो अधिकतर के नंबर नहीं मिले और कई के पते ही गलत दे रखे है। जिनके कारण इन मरीजों का डाटा विभाग के पास मौजूद नहीं है। आईडीएसपी इंचार्ज डा. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि ऐसे मामलों में कर्मियाें को सैंपलिंग के दौरान नंबर और पते सही तरीके से नोट करने के आदेश दिए हैं।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी