शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं अधिकारी

नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी हटाए गए सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आ गए हैं। यूनियन प्रधान प्रवीन कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का रोजगार खत्म हो गया है। इन गरीब लोगों का परिवार सफाई कार्य के सहारे ही चल रहा था। इनका रोजगार छीनकर प्रशासन ने गलत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 08:11 AM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 08:11 AM (IST)
शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं अधिकारी
शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएं अधिकारी

जागरण संवाददाता, हिसार : नगर निगम प्रांगण में हटाए गए सफाई कर्मचारियों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए बुधवार को नगर निगम कमिश्नर अशोक गर्ग ने सफाई शाखा के अधिकारियों व नए ठेकेदार से बैठक की। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के विषय पर विचार विमर्श किया।

कमिश्नर अशोक गर्ग ने ठेकेदार को शहर के सेक्टरों के बारे में बताया और उनमें सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सफाई निरीक्षक (सीएसआई) सुभाष सैनी, सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई, एसआई राजेश घनघस सहित सुपरवाइजर मौजूद रहे। उधर सेक्टरों की सफाई का नया टेंडर होने से पुरानी एजेंसी के हटाए गए सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने भी उनका समर्थन किया।

26 नवंबर को हड़ताल की तैयारी

नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी हटाए गए सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आ गए हैं। यूनियन प्रधान प्रवीन कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का रोजगार खत्म हो गया है। इन गरीब लोगों का परिवार सफाई कार्य के सहारे ही चल रहा था। इनका रोजगार छीनकर प्रशासन ने गलत किया है। यदि इन लोगों को रोजगार पर वापस नहीं रखा तो नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सफाई कर्मचारी 26 नवंबर को हड़ताल पर रहेंगे।

वार्ड में सफाई की समस्याओं को बिना देरी करे हल

अशोक गर्ग ने सफाई शाखा के अधिकारियों व नए ठेकेदार को आदेश दिए कि किसी भी वार्ड में सफाई संबंधित जो भी समस्याएं आ रही हैं, उनका समाधान तुरंत करवाया जाए। नए ठेकेदार को कहा कि सफाई कार्य में बिना देरी किए तेजी लाई जाए। सफाई में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं से सफाई की समस्या की शिकायत आती है तो उसे तुरंत हल करवाएं।

chat bot
आपका साथी