जज ने दीवारों पर उकेरे रंग, शहरवासियों का बढ़ाया हौसला

फोटो 210 जागरण संवाददाता हिसार हिसार शहर की दीवारें व चौक-चौराहों की सूरत बदली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:22 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:22 AM (IST)
जज ने दीवारों पर उकेरे रंग, शहरवासियों का बढ़ाया हौसला
जज ने दीवारों पर उकेरे रंग, शहरवासियों का बढ़ाया हौसला

फोटो 210

जागरण संवाददाता, हिसार : हिसार शहर की दीवारें व चौक-चौराहों की सूरत बदली हुई नजर आने लगी है। दीवारों पर बनी पेंटिग ने शहर की सुंदरता को बढ़ा दिया है। यह सब हो रहा है हमारा प्यार हिसार संस्था के सहयोग से। जिला प्रशासन व नगर निगम तो अपना काम कर ही रहा है इसके अलावा अब शहर के आमजन से लेकर जज तक शहर को सुंदर बनाने के लिए अपने घरों से बाहर आकर शहर की दीवारों पर रंग उकेर रहे हैं। ऐसा ही दृश्य रविवार को जाट कालेज के पास नजर आया। जहां शहरवासियों को देखकर जिला सत्र न्यायाधीश अरूण सिगल ने भी शहर की सुंदरता को बढ़ाने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए दीवार पर रंग उकेरे। इस दौरान हमारा प्यार हिसार संस्था के सदस्य व शहरवासी मौजूद थे। न्यायाधीश अरूण कुमार सिगल ने दीवार पर रंग उकेर शहर को स्वच्छ बनाने वाले शहरवासियों का हौसला बढ़ाया। शहरवासियों ने रविवार को जाट कालेज की दीवार पर चटख रंगों से सुंदर पेंटिग बनाई और दीवार को खूबसूरत बनाया। इस दौरान डा. एसके गर्ग, सुशील खरींटा, डा. बीबी बांगा, त्रिलोक बंसल, डा. सुरेश चोपड़ा, मनीष गोयल, सत्येंद्र यदुवंशी, आर्टिस्ट हरीश कुमार, डा. विजय कादियान, विशाल अग्रवाल, गगन मेहता, जितेन्द्र बंसल, अरविद, साहिल, कुशाग्र, विक्की, नवाब, पराग, नमित, तरूण मधु, अदेश, सरोज, पायल, हनुमान, रीमा, ममता, नीरज, जितेन्द्र, रमन, पवन, हिमांशु, पूर्वी, सोनल, गौरव, प्रत्युष, हिमांशु, तन्वी, ईशा, दीपक शर्मा, लविश, कुंजल, नियति, क्षितिजा, दुआ गोयल, लक्ष्य व अन्य ने स्वच्छता में योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी