निगम करेगा एक लाख 30 हजार टन कचरे का निस्तारण

एनजीटी ने नगर निगम प्रशासन को लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए 31 दिसंबर 2022 का दिया लक्ष्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:03 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:03 AM (IST)
निगम करेगा एक लाख 30 हजार टन कचरे का निस्तारण
निगम करेगा एक लाख 30 हजार टन कचरे का निस्तारण

-एनजीटी ने नगर निगम प्रशासन को लीगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए 31 दिसंबर 2022 का दिया लक्ष्य

-कचरा निस्तारण के लिए निगम ने डंपिग स्टेशन पर लगाई मशीन जागरण संवाददाता, हिसार : गांव ढंढूर व आसपास की करीब 15 हजार आबादी के लिए राहत की खबर है। गांव ढंढूर के पास स्थित नगर निगम के डंपिग स्टेशन पर कचरे में आग लगने से उठने वाले धुएं से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कारण है कि डंपिग स्टेशन पर एकजुट एक लाख 30 हजार टन कचरे का नगर निगम जल्द ही कचरा निस्तारण करवाने के लिए कार्य शुरु करेगा। नगर निगम की टेक्निकल टीम के अनुसार बुधवार से कचरा निस्तारण करवाने के लिए कार्य शुरु करने की प्लानिग की थी लेकिन बरसात के कारण प्लान बदल दिया। एक्सइएन एचके शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को एक बार मशीन की टेस्टिग होगी और सोमवार से कचरा निस्तारण शुरु किया जाएगा। इसके लिए मैंने डंपिग स्टेशन का निरीक्षण किया है। निगम को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से दिसंबर 2022 तक लिगेसी वेस्ट (पुराना कूड़ा) निस्तारण का टारगेट दिया गया है। साथ ही इसी सप्ताह शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा में मुख्य सचिव के साथ निगम के इंजीनियरों की हुई मीटिग में कचरे के निस्तारण को लेकर भी निगम इंजीनियरों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

ऐसे होगा लिगेसी वेस्ट निस्तारण

लिगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए पहले कचरा सेग्रीगेशन होगा। उसमें लिगेसी वेस्ट से कंक्रीट, पालीथिन, प्लास्टिक की बोतलें, मिट्टी सहित अन्य पदार्थ को अलग अलग किया जाएगा। इसके बाद जिस वेस्ट को रिसाइकिल किया जा सकता है उसे बाद में रिसाइकिल करवाया जाएगा।

शहर में कचरे की स्थिति

-प्रतिदिन शहर से औसतन 180 टन कचरा निकलता है।

-जहां डंपिग स्टेशन बनाया हुआ है उसके पास के गांव के सरपंच मनोज शर्मा कई बार आरोप लगा चुके है कि कचरे से निकलने वाले धुएं के कारण आसपास की 15 हजार से अधिक आबादी परेशानी है। गांव के अधिकांश बुजुर्ग दमा, चर्म या अन्य बीमारियों का धुएं के कारण शिकार हो चुके हैं।

-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 29 दिसंबर 2014 को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की घोषणा की थी। अभी तक प्लांट नहीं लग पाया है। स्वच्छता की दौड़ में हिसार की स्थिति

साल 2020 में हिसार की रैंकिग - 105

साल 2019 में हिसार की रैंकिग - 173

साल 2018 में हिसार की रैंकिग - 146

साल 2017 में हिसार की रैंकिग - 291

वर्जन

डंपिग स्टेशन का निरीक्षण किया है। बुधवार को मशीन शुरु करने की तैयारी थी लेकिन बारिश के कारण अब शुक्रवार को मशीन की टेस्टिग करेंगे और सोमवार से कचरा निस्तारण का कार्य शुरु किया जाएगा। एनजीटी ने लिगेसी वेस्ट निस्तारण के लिए 31 दिसंबर 2022 की डेडलाइन दी है।

-एचके शर्मा, एक्सइएन, नगर निगम हिसार।

chat bot
आपका साथी