फतेहाबाद में ओडीएफ प्लस के लिए सर्वेक्षण शुरू, सिटीजन फीडबैक फेर सकता है अरमानों पर पानी

सोमवार को टीम टोहाना फतेहाबाद रतिया व जाखल का निरीक्षण करेगी। शहरवासियों का फीडबैक भी परेशानी बढ़ा रहा है। अधिकतर लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में पता तक नहीं है। नप ने न तो शहर में बोर्ड लगाए गए और न ही किसी प्रकार की रैली निकाली।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 01:40 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 01:40 PM (IST)
फतेहाबाद में ओडीएफ प्लस के लिए सर्वेक्षण शुरू, सिटीजन फीडबैक फेर सकता है अरमानों पर पानी
भूना नगर पालिका में ओडीएफ प्लस के लिए टीम ने निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।

हिसार/फतेहाबाद, जेएनएन। पूरे भारत में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो गया है। अलग-अलग टीमें शहरों का निरीक्षण कर रही हैं। फतेहाबाद के भूना नगर पालिका में ओडीएफ प्लस के लिए टीम ने निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। वहीं आगामी सोमवार को फतेहाबाद, टोहाना, रतिया व जाखल में टीम ओडीएफ प्लस के लिए निरीक्षण करने के लिए जिले में आएंगी। लेकिन इस बार अधिकारियों को जो बात चिंता में डाल रही है वो शहरवासियों से मिलने वाला फीडबैक है। 

मोबाइल एप पर स्वच्छता सर्वेक्षण एप डाउनलोड की जा रही है। लेकिन इसमें 12 सवाल पूछे जा रहे हैं। लेकिन अधिकतर सवालों के जवाब गलत ही दे रहे हैं। अधिकतर लोगों के सवालों में कूड़ा उठाने के लिए सही समय न होना, स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी न होना, कूड़े से खाद बनाई जा रही है या नहीं इसकी जानकारी तक नहीं है। वहीं नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारियों ने अभी तक स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए कोई बोर्ड तक नहीं लगवाया है। इसके अलावा लाउड स्पीकर द्वारा शहरवासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण के बारे में जानकारी तक नहीं दी जा रही है। 

स्टार रेटिंग की उम्मीद टूटी

नगर परिषद पिछले दो सालों से थ्री स्टार रेटिंग के लिए अप्लाई कर रहा था। लेकिन उसे एक भी अंक नहीं मिला। यहीं कारण है कि अभी तक अधिकारियों ने इस रेटिंग के लिए कोई अप्लाई तक नहीं किया है। ऐसे में कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि हमें अच्छे अंक मिलेंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण में बना रहना है तो धरातल पर नप व नपा अधिकारियों को काम करना होगा। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। अगर यही हाल रहा तो फतेहाबाद शहर ने पिछले साल प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया था वो भी इस बार गवां देगा। 

 फीडबैक में ये पूछे जा रहे सवाल 

- क्या आप वार्ड में सफाई से खुश है या नहीं? 

-क्या आपको पता है कि पॉलीथिन व प्लास्टिक बैन है? आप इनका प्रयोग तो नहीं कर रहे? 

- क्या आपके द्वारा उठान के लिए डाला गया कूड़ा रिसाइकल हो रहा है या नहीं?

- क्या आपके वार्ड से कूड़ा प्रतिदिन उठाया जा रहा है, कर्मचारी आ रहे है या नहीं? 

- क्या आपके वार्ड में जो कूड़ा उठान करने कर्मचारी आता है तो क्या आप उसे गीला- सूखा कूड़ा अलग- अलग करेंगे देते है या नहीं? 

-क्या आप अपने घर में होम कम्पोस्टिग( कूड़े की खाद) बनाते हैं या नहीं, आपको इस बारे में किसी ने बताया है या नहीं? 

- आपके शहर के जितने शौचालय है वह गूगल मैप पर है क्या आपको पता है? 

- आपके शहर के होटल, स्कूल, अस्पताल या अन्य संस्थान किस रैंकिग के है यानि साफ सफाई संबंधित कैसी है? 

- क्या आपने कभी स्वच्छ सर्वेक्षण में कोई श्रमदान किया है या नहीं? 

- क्या आपको स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में पता है? 

- आपका शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में भाग ले रहा है, किसी कर्मचारी ने आपको को बताया या नहीं? 

-क्या आपके शहर में शौचालय साफ सुथरे व प्रयोग योग्य है या नहीं? 

अब जानें फीडबैक की स्थिति

सेंटर      एप   ओटीपी   फोन   कुल

फतेहाबाद  498    32     0    520

टोहाना    1486   74     2    1562

रतिया     050     00    0     50 

जाखल    104    00    0     104

भूना      380    07    0     387

कुल      1508   113    2    2623                

 स्वच्छ सर्वेक्षण में अंकों के आधार पर मिलेगा स्थान

कुल अंक : 6000

शहरवासियों से फीडबैक : 1800

कागजात की जांच : 1800

प्रत्यक्ष अवलोकन : 1200

सेवा स्तर की प्रगति : 1200

अब जानें तीन सालों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम

शहर      2020   2019   2018

फतेहाबाद :  27     177   191

टोहाना     26      329   289

भूना       105     399   172

रतिया      137     984   572

ये है शहर और आबादी

शहर             आबादी

फतेहाबाद      1 लाख 10 हजार

टोहाना          1 लाख

रतिया           50 हजार

भूना              30 हजार

जाखल           20 हजार

इन शहरों में निकलता है कूड़ा

शहर             टन

फतेहाबाद          40

टोहाना             30

रतिया             15

भूना              10

जाखल             10

सर्वेक्षण की जानकारी देने के लिए निकाली जाएगी रैली 

स्वच्छ भारत मिशन फतेहाबाद के इंचार्ज कुमार सौरभ ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण का सर्वे शुरू हो गया है। भूना में ओडीएफ प्लस के लिए टीम ने निरीक्षण किया है। फीडबैक के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। वहीं शहरवासियों को स्वच्छता सर्वेक्षण की जानकारी देने के लिए जल्द ही रैली निकाली जाएगी। वहीं जो गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए जाती है उन पर स्पीकर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सोमवार को फतेहाबाद में भी टीम निरीक्षण करने के लिए आ रही है। 

chat bot
आपका साथी