suicide in jhajjar: घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, पति के खिलाफ केस दर्ज

महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने सूचना मिलते मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। मृतका के भाई ने मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:31 PM (IST)
suicide in jhajjar: घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी, पति के खिलाफ केस दर्ज
तीन बेटियों की मां को पति करता था तंग, फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या

जागरण संवाददाता,झज्जर : गांव भदानी में एक महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जब पुलिस को इस घटना का पता लगा तो पुलिस ने सूचना मिलते मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। मृतका के भाई ने मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रोहतक जिले के गांव गद्दी खेड़ी निवासी अजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन 33 वर्षीय वनीता की शादी करीब 13 साल पहले गांव भदानी निवासी सुनील के साथ की थी। वनीता को तीन बेटियां हैं। कई दिनों से वनीता को उसका पति तंग करता था। घरेलू कलह के कारण वनीता भी काफी परेशान रह रही थी। जिस कारण वनीता ने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसका पता लगते ही मायके वाले गांव भदानी पहुंचे। जहां पर देखा कि वनीता ने घर के कमरे में लगे पंखें पर फांसी का फंदा लगाया था। अजय ने आरोप लगाया कि वनीता को उसके पति घरेलू कलह के कारण तंग करता था। उसने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। जिस कारण वनीता ने आत्महत्या जैसे कदम को उठाया। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में ले आई। आरोपित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- जांच अधिकारी एएसआइ राजेश ने बताया कि उन्हें गांव भदानी में महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतका के भाई अजय के बयान दर्ज किए हैं। जिसके आधार पर मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी