Ellenabad ByPoll: ऐलनाबाद के विकास और समस्याओं के समाधान पर बोले सुभाष बराला, विकारकार्यों के लिए भाजपा सरकार है गंभीर

लनाबाद क्षेत्र में सरकार ने पिछले 7 सालों में लगभग 7 अरब रुपए की लागत के विकास कार्य करवाएं हैं। भाजपा प्रत्याशी जीतने के बाद ऐलनाबाद का विकास और तेजी से किया जा सकेगा। ऐलनाबाद के लोग इस बात को समझ चुके हैं।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:37 PM (IST)
Ellenabad ByPoll: ऐलनाबाद के विकास और समस्याओं के समाधान पर बोले सुभाष बराला, विकारकार्यों के लिए भाजपा सरकार है गंभीर
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा जनता ऐलनाबाद में बदलाव और विकास चाहती।

सिरसा, जागरण संवाददाता। सिरसा के ऐलनाबाद उपचुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दावा किया है कि ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा का चुनाव जमीन से शुरू होकर आसमां पर पहुंच चुका है। जनता ऐलनाबाद में बदलाव और विकास चाहती है, इसलिए इस बार भाजपा प्रत्याशी को विधानसभा में भेजने का मन बना चुकी है।

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रदेश सुभाष बराला ने कहा

कोरोना वैक्सीन के सौ करोड़ डोज जाने को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश व प्रयासों से देश के वैज्ञानिकों ने कुछ ही समय में स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर देश की जनता को संजीवनी देने का काम किया।

बराला ने मनोहरलाल सरकार के सात सालों में किए गए विकास कार्य गिनाए। बराला ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा, पारदर्शी सुशासन देने के साथ-साथ मनोहर सरकार ने किसानों को जोखिम फ्री करने के लिए योजना बनाकर लागू की। ऐलनाबाद में भी सेम की समस्या का हल करने के लिए सरकार काम कर रही है। जहां पानी नहीं, वहां पानी पहुंचाने के कार्य हो रहे है। गरीबों, युवाओं और खिलाड़ियों के लिए भी बहुत लाभकारी योजनाएं बनाई गई है।

विकास और समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सरकार गंभीर है।

बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में तेजी से होते विकास को देखते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रशंसा की है। ऐलनाबाद उपचुनाव पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में भाजपा उपचुनाव प्रभारी सुभाष बराला ने कहा कि हमने धरातल पर प्रचार शुरू किया था और अब हमारा चुनाव आसमान पर पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी आने वाले दिनों में जनसभा करेंगे। बराला ने कहा कि ऐलनाबाद के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा सरकार गंभीर है।

ये लोग रहे मौजूद

ऐलनाबाद क्षेत्र में सरकार ने पिछले 7 सालों में लगभग 7 अरब रुपए की लागत के विकास कार्य करवाएं हैं। भाजपा प्रत्याशी जीतने के बाद ऐलनाबाद का विकास और तेजी से किया जा सकेगा। ऐलनाबाद के लोग इस बात को समझ चुके हैं और भाजपा कैंडिडेट को चुनकर विधानसभा में भेजने का मन बना चुके हैं। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, प्रदेश के मीडिया सहप्रमुख अरविंद सैनी, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे व जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट कपिल सोनी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी