एमडीयू में अटके पड़े थे विद्यार्थियों के काम, अब काम पर लौटे गैर शिक्षक कर्मचारी, मिलेगी राहत

हड़ताल पर गए (एमडीयू) के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने सोमवार को काम पर लौटे। विवि में ज्वाइंट डायरेक्टर (जेडी) लोकल के तबादले की मांग को सरकार ने मान लिया। इसपर कर्मचारियों ने खुशी जताई व इसे अपनी जीत बताया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:21 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 05:21 PM (IST)
एमडीयू में अटके पड़े थे विद्यार्थियों के काम, अब काम पर लौटे गैर शिक्षक कर्मचारी, मिलेगी राहत
काम पर लौटने को लेकर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रवक्‍ता

जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के गैर शिक्षक कर्मचारियों ने सोमवार को काम पर लौटे। विवि में ज्वाइंट डायरेक्टर (जेडी) लोकल के तबादले की मांग को सरकार ने मान लिया। इसपर कर्मचारियों ने खुशी जताई व इसे अपनी जीत बताया। गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान ने कर्मचारियों की बैठक में बताया कि ज्वाइंट डायरेक्टर (जेडी) लोकल का न सिर्फ तबादला किया गया है बल्कि उसकी कार्यप्रणाली की भी जांच के आदेश हुए हैं। यह कर्मचारियों की एकता और संघर्ष की जीत है। विवि के किसी भी कर्मचारी के अधिकारों का हनन होता है तो कर्मचारी संघ ऐसे ही उनके लिए आंदोलन करेगा।

एमडीयू कर्मचारी काफी समय से जेडी आडिट के खिलाफ हड़ताल पर थे। जेडी आडिट मनोज बिशनोई के व्यवहार से कर्मचारी खुश नहीं थे। कर्मचारी जेडी आडिट पर मनमानी करने का आरोप लगा रहे थे। इसके विरोध में विवि अधिकारियों को भी कई बार शिकायत कर चुके थे। समाधान न होते देख कर्मचारियों ने जेडी आडिट के तबादले की मांग कर दी। विवि स्तर पर मांगें पूर्ण नहीं होने पर कर्मचारियों ने जेडी आडिट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया व हड़ताल पर चले गए। एमडीयू कर्मचारियों की मांगों का समर्थन प्रदेश के अन्य विवि के कर्मचारियों ने भी किया।

कर्मचारियों का आरोप है कि जेडी आडिट जरूरी फाइलों को आगे नहीं बढ़ा रहा था। अपने की रुपयों के लिए कर्मचारियों को बार-बार जेडी आडिट के समक्ष गुहार लगानी पड़ रही थी। इस मौके पर उपप्रधान राजेश गिरधर, रविंदर लोहिया, रमेश रोहिल्ला, विकास अहलावत, फूल कुमार बोहत, सुमेर अहलावत, सुरेश कौशिक, कुलवंत मलिक, सुरेश पाल राठी आदि मौजूद रहे।

जेडी आडिट के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम भी सौंपा था ज्ञापन

जेडी आडिट के खिलाफ मुख्यमंत्री तक को पत्र कर्मचारियों ने लिखा था। 19 अक्टूबर को विभिन्न यूनिवर्सिटी के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि एमडीयू कैंपस में हुई बैठक में शामिल हुए एवं कुलपति प्रो. राजबीर को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा था। आल हरियाणा यूनिवर्सिटीज फेडरेशन के चेयरमैन दयानंद सोनी भी इस बैठक में शामिल हुए थे।

chat bot
आपका साथी