वेद-पुराण की शिक्षा ले सकेंगे विद्यार्थी, पाबड़ा में खुलेगा प्रदेश का तीसरा वैदिक गुरुकुल

इससे पहले झज्जर और जींद के कालवा में वैदिक शिक्षा ले रहे हैं विद्यार्थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:20 PM (IST)
वेद-पुराण की शिक्षा ले सकेंगे विद्यार्थी, पाबड़ा में खुलेगा प्रदेश का तीसरा वैदिक गुरुकुल
वेद-पुराण की शिक्षा ले सकेंगे विद्यार्थी, पाबड़ा में खुलेगा प्रदेश का तीसरा वैदिक गुरुकुल

फोटो : 29

- इससे पहले झज्जर और जींद के कालवा में वैदिक शिक्षा ले रहे हैं विद्यार्थी

- वैदिक गुरुकुल पाबड़ा का शिलान्यास आठ को होगा, आइजी करेंगे शिरकत जागरण संवाददाता, हिसार : क्षेत्र में वैदिक शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए ऐतिहासिक गांव पाबड़ा में वैदिक गुरुकुल की स्थापना की जाएगी। जिसका शिलान्यास आठ अगस्त रविवार को यज्ञ हवन के साथ संपन्न होगा। यह गुरुकुल प्रदेश का तीसरा वैदिक गुरुकुल होगा जो गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अधीन होगा। इसी के तर्ज पर यहां शिक्षा दी जाएगी। 10 साल या इससे ऊपर के बच्चे का यहां दाखिला हो सकेगा। इसके अलावा यहां हास्टल भी होगा। दाखिले से लेकर रहने तक की प्रक्रिया निश्शुल्क रहेगी। गुरुकुल के संचालक आचार्य सत्यवीर प्रेरक व हरियाणा राज्य गोशाला संघ के प्रदेशाध्यक्ष शमशेर आर्य ने बताया कि गांव पाबड़ा, खैरी, किनाला, कंडूल, फरीदपुर आदि के सहयोग से क्षेत्र के प्रथम गुरुकुल, वैदिक गुरुकुल की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। जिसका शिलान्यास समारोह आठ अगस्त रविवार को सुबह 7 बजे यज्ञ हवन के साथ संपन्न होगा। सार्वदेशिक यति मंडल के प्रधान स्वामी प्रणवानंद सरस्वती दिल्ली , गुरुकुल महाविद्यालय झज्जर के संचालक आचार्य विजयपाल और गुरुकुल सिंहपुरा रोहतक के संचालक आचार्य हरिदत्त आदि के सानिध्य में आयोजित शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिसार मंडल के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा आर्य समाज हिसार से हरि सिंह सैनी, गुरुकुल कार्यकारिणी के प्रधान बलवीर सिंह नंबरदार, मंत्री डॉक्टर ईश्वर सिंह, राममेहर कुंडु आदि सहित गांव पाबड़ा, फरीदपुर , खैरी, किनाला , कंडूल आदि गांवों के पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद शिलान्यास समारोह, भजन , उपदेशक और लंगर- भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी