बंगाल हिसा के खिलाफ भाजपा ने दिया सांकेतिक धरना, विपक्ष ने कहा- धारा-144 का उल्लंघन

जागरण संवाददाता हिसार पश्चिमी बंगाल में भाजपाइयों पर हो रहे अत्याचार और तोड़फोड़ के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:22 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:22 AM (IST)
बंगाल हिसा के खिलाफ भाजपा ने दिया सांकेतिक धरना, विपक्ष ने कहा- धारा-144 का उल्लंघन
बंगाल हिसा के खिलाफ भाजपा ने दिया सांकेतिक धरना, विपक्ष ने कहा- धारा-144 का उल्लंघन

जागरण संवाददाता, हिसार : पश्चिमी बंगाल में भाजपाइयों पर हो रहे अत्याचार और तोड़फोड़ के खिलाफ हिसार के नागोरी गेट पर भाजपा पदाधिकारियों ने सांकेतिक धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कै. भूपेंद्र सिंह ने की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना देने का ऐलान किया था, जिसके तहत हिसार में यह धरना दिया गया। वहीं, भाजपा के धरने पर विपक्ष हमलावर हो गया है। विपक्ष का कहना है कि प्रदेश में लॉकडाउन लगा हुआ है और धारा-144 लगी है ऐसे में धरना देना गैर कानूनी है। इन सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं धरने की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कै. भूपेंद्र ने कहा कि राजनीतिक दलों को लोकतंत्र में विश्वास करना चाहिए लेकिन टीएमसी ऐसा नहीं कर रही है। यदि बंगाल में भाजपा जीत जाती तो ईवीएम में गड़बड़ी बताकर शोर मचाया जाता। भाजपा जनता के फैसले को सहर्ष स्वीकार कर रही है। इसके बावजूद टीएमसी के गुंडों ने बंगाल में अराजकता फैला रखी है, भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। उन्हें जानमाल का नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसे भाजपा स्वीकार नहीं करेगी। आज के धरने के माध्यम से हमने महामहिम राष्ट्रपति को बंगाल की स्थिति के बारे में संदेश दिया है।

लोकतंत्र में हिसा कोई स्थान नहीं : डीपी वत्स

राज्यसभा सदस्य डा. डीपी वत्स एवं पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आते रहते हैं, हार जीत भी होती रहती है लेकिन हिसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। यदि कोई हिसा का सहारा लेता है तो समझ लेना चाहिए कि उसका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है और बंगाल में टीएमसी ऐसा ही परिचय दे रही है।

लोकतंत्र बचाने के लिए धरना दिया : डा. गुप्ता

हिसार के विधायक डा. कमल गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं व कार्यालयों पर हमले हो रहे हैं। कोरोना व धारा 144 का ध्यान रखते हुए भाजपा ने लोकतंत्र बचाने के लिए यह धरना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के गुंडों ने बंगाल में लोकतंत्र की हत्या की है, जो निदनीय है। हांसी के विधायक विनोद भ्याणा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने आज पश्चिमी बंगाल में हो रहे अत्याचार के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए धरना देकर अपना विरोध जताया है। उपरोक्त के अलावा महामंत्री प्रवीण पोपली व एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया व जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई ने धरने पर बैठकर अपना रोष जताया।

भाजपाइयों ने किया धारा 144 व लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन : कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मुकेश सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर धारा 144 व लॉकडाउन के नियमों की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा द्वारा प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर दिए गए धरनों का हवाला देते हुए हिसार सहित हर जिला प्रशासन से मांग की कि धारा 144 व लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले भाजपाइयों पर केस दर्ज किए जाएं। प्रदेशभर में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन चल रहा है। हिसार सहित कई जिलों में लॉकडाउन के अलावा धारा 144 भी लगी हुई है लेकिन सत्ता के नशे में भाजपाइयों के लिए लॉकडाउन व धारा 144 के कोई मायने नहीं है।

chat bot
आपका साथी