हरियाणवी युवाओं की ऊर्जा की बदौलत तरक्की कर रहा प्रदेश : डा. अवनीश

जब हरियाणा पंजाब से अलग होकर नया प्रदेश बना तो बिल्कुल पिछड़ा हुआ था। यहां मुख्य व्यवसाय मात्र कृषि का था। लोग बरसात के पानी पर निर्भर थे। बिजली सड़क रेल या उद्योग प्रदेश में था ही नहीं। इसके बावजूद हरियाणा ने थोड़े ही समय में हर क्षेत्र में तरक्की की और नए-नए आयामों को छुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:48 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:48 AM (IST)
हरियाणवी युवाओं की ऊर्जा की बदौलत तरक्की कर रहा प्रदेश : डा. अवनीश
हरियाणवी युवाओं की ऊर्जा की बदौलत तरक्की कर रहा प्रदेश : डा. अवनीश

जागरण संवाददाता, हिसार : गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. अवनीश वर्मा ने कहा है कि प्रदेश आज हर क्षेत्र में अव्वल है। युवाओं में नई ऊर्जा है, जिससे प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। वह मानव उत्थान मंच की ओर से हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शांति के प्रतीक 21 तिरंगे गुब्बारे भी छोड़े गए।

डा. अवनीश ने कहा कि जब हरियाणा पंजाब से अलग होकर नया प्रदेश बना तो बिल्कुल पिछड़ा हुआ था। यहां मुख्य व्यवसाय मात्र कृषि का था। लोग बरसात के पानी पर निर्भर थे। बिजली, सड़क, रेल या उद्योग प्रदेश में था ही नहीं। इसके बावजूद हरियाणा ने थोड़े ही समय में हर क्षेत्र में तरक्की की और नए-नए आयामों को छुआ।

उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं, क्योंकि शिक्षा से ही व्यक्ति का निखार होता है और विकास के नए मार्ग प्रशस्त होते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिगला शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव उत्थान मंच के अध्यक्ष व गैरशिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के सहसचिव संदीप पंघाल ने की।

इस अवसर पर उपकुलसचिव सुशीला सिवाच, पूर्व उपकुलसचिव सुरेन्द्र सहगल, अधीक्षक देवेन्द्र राणा, सचिव पवन यादव, सुनील सैनी, सुरेन्द्र दलाल, रोहित बांगड़, कपिल, प्रदीप बूरा, संदीप कुमार, संदीप सिंह, डा. चांद किरण, साक्षी व पूजा टक्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी