Unique Initiative: हरियाणा के स्कूलों में इस दिन आयोजित होगी खेल प्रतियोगिता, पढ़ाई के साथ खेलों के प्रति बढ़ेगी रूचि

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से जिले के सरकारी प्राइमरी मिडल हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को खेलों का सामान पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से तीन एजेंसियों को सामान पहुंचाने का टेंडर दिया गया है।

By Naveen DalalEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 02:47 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 02:47 PM (IST)
Unique Initiative: हरियाणा के स्कूलों में इस दिन आयोजित होगी खेल प्रतियोगिता, पढ़ाई के साथ खेलों के प्रति बढ़ेगी रूचि
बच्चों की खेल में रूचि बढ़ाने के लिए स्कूलों में होगी खेल प्रतियोगिता।

फतेहाबाद, जागरण संवाददाता: पिछले साल कोरोना आने के कारण स्कूलों में खेलों का सामान नहीं पहुंचा था। इस कारण स्कूल में किसी प्रकार की खेलों से संबंधित प्रतियोगिता भी आयोजित नहीं करवाई गई थी। जिले में अब सभी स्कूल खुलने के बाद हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से जिले के सरकारी प्राइमरी, मिडल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को खेलों का सामान पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से तीन एजेंसियों को सामान पहुंचाने का टेंडर दिया गया है। पहले कुछ स्कूलों में एजेंसी संचालक नहीं गए थे, जिसके बाद विवाद भी हुआ था, लेकिन अब एजेंसी संचालकों को आदेश दिए है कि हर स्कूल में सामान पहुंचना चाहिए। यहीं कारण है कि अब हर स्कूल में एजेंसी संचालक जा रहे और सामान भी देकर आ रहे है।

छोटे बच्चों के लिए खो-खो व क्रिकेट का मिला सामान

जिले के प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को खो-खो व क्रिकेट का सामान मिला है। ऐसे में अब छोटे बच्चे चौके व छक्के लगाएंगे। इसके अलावा खो-खो का सामान भी मिला है। इन बच्चों के लिए यह सामान इसलिए दिया गया है ताकि इन खेलों के प्रति बच्चों का रूझान बढ़े। वहीं छोटे बच्चों के लिए प्लास्टिक का सामान है। ऐसे में उन्हें चोट भी नहीं लगेगी।

जिले के स्कूलों को ये मिलेगा खेलों का सामान

सामान           स्कूल                                  सेट संख्या

लूडो वूडन        प्राइमरी                                  2

क्रिकेट बेट         प्राइमरी                                5

क्रिकेट बाल        प्राइमरी                                 15

खो-खो पोल सेट    प्राइमरी और सीनियर सेकेेंडरी                  2

हैंडबाल मिडल     सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी              4

वालीबाल मिडल   सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी              5

चेस             सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी                   1

फुट पंप           सेेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी                  1

वालीबाल पोल          सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी              1

वालीबाल नेट          सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी               1

डिस्कस               सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी               1

शटल कोक             सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी              3

कनी केप              सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी               10

बास्केटबाल             सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी               1

जिले में इन स्कूलों में मिलेगा सामान

प्राइमरी : 387

मिडल : 90

हाई स्कूल : 57

सीनियर सेकेंडरी : 91

जिला शिक्षा अधिकारी दयांनद सिहाग ने बताया कि जिले के स्कूलों में हर साल सामान आदि आदि है। इस बार भी आया है। ऐसे में विद्यार्थी पढ़ने के साथ खेलों की तरफ भी रूचि करेंगे, जिससे उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

chat bot
आपका साथी