एसपी ने एसपीपी कैडेट्स को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी हांसी हरियाणा सरकार द्वारा एनसीसी की तर्ज पर प्रदेश में भी एसपीसी स्टूडेंट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 02:22 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:18 AM (IST)
एसपी ने एसपीपी कैडेट्स को किया सम्मानित
एसपी ने एसपीपी कैडेट्स को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, हांसी : हरियाणा सरकार द्वारा एनसीसी की तर्ज पर प्रदेश में भी एसपीसी स्टूडेंट पुलिस कैडेट की शुरुआत की गई है। हांसी के एसपी वीरेंद्र सिंह सांगवान ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के प्रांगण में 170 स्टूडेंट पुलिस कैडेटों को वर्दी, जूते व तमाम साजो सामान की किट बांटी। इस मौके पर पुलिस कैडेट को प्रमाण पत्र भी दिए। एसपी वीरेंद्र सिंह ने कैडेट्स को कहा कि होमगार्ड व हरियाणा पुलिस में भर्ती होने पर उन्हें मदद मिलेगी व पासपोर्ट, ड्राइविग लाइसेंस आदि बनवाने में भी मदद मिलेगी। कैडेट्स को स्कूलों के पीटीआई व पुलिस कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी