बिजाई की मक्का फसल की, पटवारी दिखा रहे आलू की फसल, सिरसा में किसान हुए परेशान

किसान मेरी फसल मेरा ब्यौरा के तहत मक्का फसल का पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इसी के साथ पटवारी भी गिरदावरी में आलू की फसल का ब्यौरा दे रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे केस आमतौर पर सामने आ रहे हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:07 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:07 PM (IST)
बिजाई की मक्का फसल की, पटवारी दिखा रहे आलू की फसल, सिरसा में किसान हुए परेशान
मेरी फसल, मेरी ब्यौरा के पोर्टल पर मक्का फसल का ब्यौरा फीड नहीं हो रहा

सिरसा, जेएनएन। मक्का की बिजाई करने वाले किसान असमंजस की स्थिति में हैं। किसान मेरी फसल, मेरा ब्यौरा के तहत मक्का फसल का पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इसी के साथ पटवारी भी गिरदावरी में आलू की फसल का ब्यौरा दे रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस तरह के केस आमतौर पर सामने आ रहे हैं।

पंजीकरण करवाना जरूरी
प्रदेश में रबी की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय करने के लिए सरकार की ओर से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की हुई है। जो किसान रबी की फसल समर्थन मूल्य पर बेचने का इच्छुक है। उसको पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल करवाना जरूरी है। पंजीकरण कराने से किसानों को यह फायदा होगा कि उनको रबी फसल तैयार होने के समय फसल को बेचने में परेशानी नहीं होगी और न ही इधर-उधर भटकना पड़ेगा।

नहीं हो पोर्टल पर पंजीकरण
गांव सुलतानपुरिया के किसान सुखविंद्र सिंह व अंभोली के किसान गुरदीप सिंह ने बताया कि पहले आलू की फसल लगाई हुई। जनवरी माह में आलू की फसल निकाली ली। इसके बाद फरवरी के प्रथम सप्ताह में मक्का की बिजाई कर दी। अब मेरी फसल, मेरा ब्यौरा के तहत पोर्टल पर मक्का फसल नहीं ले रहा है। इसी के साथ पटवारी भी गिरदावरी में पहले लगाई आलू की फसल का ब्यौरा दे रहे हैं। इससे किसानों को काफी दिक्कतें आ रही है।

फसल पंजीकरण के लिए पहचान पत्र अनिवार्य
पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य कर दिया गया है। किसानों को मेरी फसल, मेरा ब्यौरा के तहत परिवार पहचान पत्र के बिना पंजीकरण नहीं होगा।जिसके पास यह कार्ड नहीं होगा उसे हरियाणा सरकार की किसी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
 

--पोर्टल पर मेरी फसल, मेरा ब्यौरा के तहत पंजीकरण फसलों का करवाना जरूरी है। पोर्टल पर मक्का फसल का पंजीकरण नहीं हो रहा है। इसके बारे में पता किया जाएगा। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
डा. बाबूलाल, कृषि उपनिदेशक, कृषि विभाग, सिरसा 

chat bot
आपका साथी