प्रशासन और लोगों के बीच की दूरी को कम करेगा मिशन प्रशासन से पहिचान

जागरण संवाददाता हिसार आम तौर पर देखा गया है कि लोगों को योजनाओं की जानकारी नहीं ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 07:52 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 07:52 AM (IST)
प्रशासन और लोगों के बीच की दूरी को कम करेगा मिशन प्रशासन से पहिचान
प्रशासन और लोगों के बीच की दूरी को कम करेगा मिशन प्रशासन से पहिचान

जागरण संवाददाता, हिसार : आम तौर पर देखा गया है कि लोगों को योजनाओं की जानकारी नहीं होती। इस कारण अधिकांश लोग लाभ ही नहीं ले पाते हैं। योजनाओं की जानकारी तमाम पोर्टल या सरकारी कार्यालयों में लगाने के बावजूद लोग योजनाओं की बारीकियों के अनभिज्ञ ही रहते हैं। ऐसे समय में अगर वह सरकारी कार्यालय जाते हैं कि जानकारी मिल भी जाती है या कई बार नहीं भी मिल पाती है। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने मिशन प्रशासन से पहचान कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसको मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसमें लोगों को योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई जाएगी। लोग मोबाइल पर आसानी ने अपने प्रश्न पूछ सकते हैं जिसके जवाब भी उन्हें मिलेंगे। इस मुहिम का नेतृत्व डा. प्रियंका सोनी करेंगी।

-------------

इंटरनेट मीडिया पर संवाद करेंगे स्थापित

प्रशासन से परिचय मुहिम के लिए इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग किया जाएगा। इस पहल में दो जानकारियों को मुहैया कराया जाएगा। इसमें पहला है कि सरकार के विभिन्न विभागों की समझ, उनकी कार्यप्रणाली के साथ चुनौतियों को भी बताया जाएगा। लोग कम से कम अपने विभागों को समझ सकें। वहीं, कार्यक्रम में दूसरा पहलू एक आम नागरिक सरकार के किसी भी विभाग द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अधिकतम लाभ कैसे लिया जा सकते हैं। इसके लिए इंटरनेट मीडिया (यूट्यूब, इंस्टाग्राम) शासन पे संवाद चैनल के माध्यम से लोगों से संवाद और उनके प्रश्नों के जवाब दिए जाएंगे। यह एक प्रयोग है ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके।

------------

टीम छोटी मगर इरादा बड़ा

इस मुहिम के जरिए विभिन्न विभागों में अधिकारियों के साक्षात्कार भी लिए जाएंगे ताकि वह अपने विभाग की योजनाएं और विभाग की कार्य करने की प्रणाली साझा करें। लोगों को प्रश्न पूछना है तो वह विभाग का नाम और अपना प्रश्न इंटरनेट मीडिया पर स्थित (यूट्यूब, इंस्टाग्राम) शासन पे संवाद चैनल पर लिख सकते हैं वहीं पर उन्हें जवाब मिलेगा। इन जवाबों को कोई भी पढ़ सकेगा। इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए सीएमजीजीए दीप ठक्कर सहित सक्षम युवाओं की छोटी टीम कार्य कर रही है। जो सीमित संसाधनों से वीडियो बना रहे हैं और उसे आगे प्रेषित कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी