गणित का नन्हा जादूगर है बहादुरगढ़ का 6 साल का कार्निक, एक‍ साथ दोनों हाथों से लिखता, कई रिकॉर्ड बनाए

किसी बच्चे काे गणित का कितना ज्ञान हो सकता है इसका आकलन करने से पहले आप बहादुरगढ़ के कार्निक सिंधु से मिल लिजिए। ऐसा इसलिए कि 6 साल का कार्निक गणित के बारे इतना कुछ जानता और पढ़ता-लिखता है जिससे उसका नाम आज अंतरराष्ट्रीय पटल पर दर्ज हो गया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:45 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:45 PM (IST)
गणित का नन्हा जादूगर है बहादुरगढ़ का 6 साल का कार्निक, एक‍ साथ दोनों हाथों से लिखता, कई रिकॉर्ड बनाए
कार्निक के नाम एक एशिया बुक आफ रिकार्ड और चार इंडिया बुक आफ रिकार्ड दर्ज

प्रदीप भारद्वाज, बहादुरगढ़ : महज छह साल की उम्र में किसी बच्चे काे गणित का कितना ज्ञान हो सकता है, इसका आकलन करने से पहले आप बहादुरगढ़ के कार्निक सिंधु से मिल लिजिए। ऐसा इसलिए कि इतनी से उम्र में कार्निक गणित के बारे इतना कुछ जानता और पढ़ता-लिखता है, जिससे उसका नाम आज अंतरराष्ट्रीय पटल पर दर्ज हो गया है। दोनों हाथों से एक साथ लिखने (केवल गणित) में माहिर कार्निक के नाम एक एशिया बुक आफ रिकार्ड और चार इंडिया बुक आफ रिकार्ड दर्ज हो चुके हैं। जिस उम्र में बच्चे गणित के बारे में टेबल और काउंटिंग से ज्यादा कुछ नहीं सीख पाते उस उम्र के कार्निक बड़ी से बड़ी संख्या के जमा, घटा, गुणा व भाग के सवाल चुटकियों में हल करता है और वह भी सैकेंडों के हिसाब से दिमागी तौर पर ही। इसी प्रतिभा के दम पर अब उसके लिए राष्ट्रीय बालशक्ति पुरस्कार का आवेदन किया गया है।

मौसी ने दिया गणित का ज्ञान, मगर वे खुद हैं हैरान

बहादुरगढ़ के पटेल नगर निवासी कार्निक दूसरी कक्षा का छात्र है। कार्निक के पिता अतुल सिंधु दिल्ली एमसीडी में जेई हैं। जबकि मां रेणु कामकाजी हैं। घर में दादा राज सिंह रिटायर्ड अकाउंटेंट हैं और दादी सुरेश देवी घरेलू महिला रही हैं। जब कार्निक चार साल का था, तब एक दिन मां के साथ दुकान पर गया। किसी चीज को खरीदने के लिए जब कार्निक ने एक पल में कीमत का आंकलन कर लिया तो रेणु को कार्निक में कुछ असाधारण गणित प्रतिभा दिखी। बाद में रेणु ने अपनी बहन कपिल (गणित शिक्षिका) से इस बारे में जिक्र किया। उन्होंने कार्निक से सवाल-जवाब किए तो उन्हें भी ऐसा लगा। अब खुद कपिल कहती हैं कि कार्निक साथ हों तो वे असहज हो जाती हैं कि क्या पता कार्निक ऐसा कुछ बता दे, जो उन्हें भी शिक्षिका होते हुए मालूम न हो। गणित के बारे में कार्निक को एक बार में बताई काेई भी बात उसके दिमाग में छप जाती है।

ये हैं विशेषताएं

1. सौ तक किसी भी संख्या का स्केयर जुबानी तौर पर बता देता है।

2. गणित से संबंधित कोई भी सांख्यिक सवाल पूछाे तो बिना देर किए जवाब हाजिर होता है

3. एक साथ दोनों हाथों से काउंटिंग लिखता है। एक तरफ होती है मिरर राइटिंग

4 . कितनी ही बड़ी संख्या लिखकर कार्निक से पूछाे की फलां अंक से भाग हो सकती है या नहीं, तो तुरंत मिलेगा जवाब

5. बड़ी से बड़ी संख्या को तुरंत नंबरिंग सिस्टम से करता है रीड। जियोमैट्री से संबंधित प्रश्न भी हल करता है।

chat bot
आपका साथी