Sirsa News: बेटे के साथ स्कूटी पर जा रही और गणेश प्र‍तिमा का विसर्जन कर लौट रही दो महिलाओं की मौत

सिरसा में सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना में बीते शुक्रवार को सिकंदरपुर के निकट बने डिवाइडर पर स्कूटी के अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:03 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:03 AM (IST)
Sirsa News: बेटे के साथ स्कूटी पर जा रही और गणेश प्र‍तिमा का विसर्जन कर लौट रही दो महिलाओं की मौत
सिरसा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत

जागरण संवाददाता, सिरसा : सिरसा जिले में अलग अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हो गई। पहली घटना में बीते शुक्रवार को सिकंदरपुर के निकट बने डिवाइडर पर स्कूटी के अनियंत्रित होने से महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया। जहां रविवार रात को उसकी मौत हो गई। महिला रानियां रोड पर रेडक्रास भवन के सामने रहने वाली थी। अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सिकंदरपुर अस्पताल में वैक्सीन डोज लगवाने के लिए जा रही थी। सिकंदरपुर के समीप डिवाइडर पर स्कूटी अनियंत्रित हो गई और महिला चलती स्कूटी से गिर गई।

गणेश प्रतिमा विसर्जन कर बेटे के साथ लौट रही थी महिला, गड्ढे में स्कूटी हुई अनियंत्रित, मौत

एक अन्य हादसे में रविवार देर शाम को गांव रंगड़ी के समीप सड़क पर गड्ढे से स्कूटी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार वाल्मीकि चौक निवासी महिला सुमन (60 वर्षीय) की गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसका बेटा रोहित झाड़ियों में जा गिरा और उसे भी चोटें आई। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां सुमन की मौत हो गई। मृतक महिला नगर पार्षद रेणू बाला की मां थी और सेवानिवृत्त सफाई कर्मी थी। रविवार को गणेश चतुदर्शी पर वह मुहल्ले के लोगों के साथ गांव बकरियांवाली में नहर पर गणेश विसर्जन के लिए गई थी। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।

-अलग अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की मौत हुई है। गांव रंगड़ी के समीप स्कूटी अनियंत्रित होने से वाल्मीकि चौक क्षेत्र निवासी महिला की मौत हो गई वहीं सिकंदरपुर के पास सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वजनों के बयान पर इतेफाकिया मौत होने की कार्रवाई की गई है। - एसआई सुनीता रानी, सदर थाना प्रभारी

chat bot
आपका साथी