बाजार के मिलावटी फल-सब्जियों ने चिंता में डाला, सिरसा के इस शख्स ने घर में उगाईं ऑर्गेनिक सब्जियां

सिरसा के मलकीयत सिंह का पर्यावरण प्रेम अनूठा है। पेशे से वकील और राजनेता रह चुकं हैं। व्यस्त दिनचर्या में से हरियाली के लिए समय निकालते हैं। दस साल पहले खेती शुरू की। घर में फलों और फूलों के पेड़-पौधों के साथ ऑर्गेनिक सब्जियां भी उगाते हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 02:31 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 02:31 PM (IST)
बाजार के मिलावटी फल-सब्जियों ने चिंता में डाला, सिरसा के इस शख्स ने घर में उगाईं ऑर्गेनिक सब्जियां
अपने उद्यान में लगाएं पेड़ पौधों की जानकारी देते हुए मलकीयत सिंह खोसा।

 सिरसा/ऐलनाबाद [वीरेन्द्र सिंह भादू]। फल-सब्जियों में मिलावट और बढ़ते प्रदूषण की खबरों से परेशान होकर अपनी व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर पर्यावरण प्रेमी मलकीयत सिंह खोसा को लगभग 10 वर्ष पहले घर में ही फलों के बाग व ऑर्गेनिक सब्जियों की खेती करने का विचार आया। घर में बड़ा उद्यान व ऑर्गेनिक सब्जियों का खेत तैयार कर दिया। इनके उद्यान में तरह-तरह के फूलों एवं फलों के पेड़, पौधे व बैलें सुव्यवस्थित रूप से लगे हुए हैं। घर में तैयार किए गए खेत में विभिन्न प्रकार की सीजनल सब्जियां उगी हुई हैं।

किसान के घर जन्मे मलकीयत सिंह खोसा ने जहां अपना सावर्जनिक जीवन वकालत का पेशा अपनाकर शुरू किया। फिर थोड़े ही दिनों में में ही वकालत छोड़कर सक्रिय रूप से राजनीति में प्रवेश किया। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े रहने वाले खोसा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहे। वहीं किसान आंदोलन से जुड़कर किसानों की आवाज को बुलंद करने में भी लगे हुए हैं और अपने राजनीतिक सफर में हरियाणा सरकार में कॉन्फेड विभाग के स्टेट चैयरमैन तक के पद पर पहुंचे। इसके साथ आढ़त के व्यापार से भी जुड़े रहे।

घर में लगा रखे हैं 100 से ज्यादा पेड़

खोसा के हरियाली प्रेम की झलक उनके घर में प्रवेश करते ही मिलती है। उन्होंने अपने घर को ही हरे भरे उद्यान की शक्ल दे रखी है। उन्होंने घर में बड़े-बड़े मखमली घास वाले लॉन बना रखें हैं। वहीं उनके उद्यान में बड़ी संख्या फूलदार पौधे लगे हुए हैं। 100 से अधिक संख्या में पेड़ लगे हुए हैं जिनमें नींबू, किन्नू, माल्टा, अशोका ट्री, बॉटल पाम, शीशम, सांगवान, जामुन, नीम,अमरूद, सुरेश, पहाड़ी पेड़, आड़ू आदि के पेड़ शामिल हैं। सब्जियों की बात करें तो भिंडी, ककड़ी, खीरा, बंगा, बैंगन, मिर्च, घीया, टमाटर, तोरी, लोइया, करेला आदि बिना पेस्टिसाइड्स व फर्टीलाइजर वाली सब्जियां लगा रखी है।

युवाओं व वयस्कों को देते हैं यह सलाह 

खोसा का कहना है कि हरी सब्जियों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है।अकसर सलाद के तौर पर कच्ची सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है। मगर ज्यादा चमकदार और ताजा दिखाने के लिए सब्जियों को सिंथेटिक रंगों से रंगकर बाजार में बेचा जा रहा है। यह सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है। ऐसा ही हाल फलों का है। खोसा किशोरों व युवाओं को सलाह देते हैं कि फास्ट फूड, आइसक्रीम और मिठाइयों का सेवन कम से कम करना चाहिए। वयस्क लोगों को सलाह देतें हैं कि कनक की बजाय मक्का, जौ, बाजरा, चना, ज्वार, दलिया आदि का सेवन अधिक करना चाहिए। सोच को हमेशा सकारात्मक रखना चाहिए।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी