हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की..पर झूमे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता हिसार बीड़ बबरान धाम स्थित खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में चल रही भागवत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Mar 2021 07:14 AM (IST) Updated:Thu, 18 Mar 2021 07:14 AM (IST)
हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की..पर झूमे श्रद्धालु
हाथी घोड़ा पालकी-जय कन्हैया लाल की..पर झूमे श्रद्धालु

जागरण संवाददाता, हिसार : बीड़ बबरान धाम स्थित खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन कृष्ण जन्म धूमधाम से मनाया गया। भजन गाए गए, टॉफियां व खिलौने बांटे गए। लोगों ने नाच-गाकर जन्म दिवस की खुशियां मनाई। श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए कथा व्यास देविका दीक्षित ने कहा कि हमें भगवान श्रीराम की तरह मर्यादा में रहकर जीवन जीना चाहिए। भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोतम कहा गया। उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुजनों की आज्ञा मानकर कार्य किया और हर कार्य में सफलता पाई। इसी सेवा के बलबूते पर श्रीराम ने अहंकार रूपी रावण का नाश करके विजय प्राप्त करने में सफलता पाई। बाद में उन्होंने भगवान कृष्ण के जन्म की कथा को सुनाते हुए कहा कि बचपन में ही कृष्ण ने ऐसे-ऐसे खेल दिखाए जिसने देखा वही हतप्रभ रह गया। कथा के अंत में वासुदेव टोकरे में कृष्ण को उठाकर जाते हुए की सजीव झांकी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर आज मेरे अंगना घनश्याम पधारे जी, हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, कान्हा जन्म सुन आई-मैय्या दे दे बधाई आदि भजन गाए तो उपस्थित श्रद्धालु झूमने लगे। आरती के साथ आज की कथा को विराम दिया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी हिमांशु बांसल व उनकी धर्मपत्नी निधि ने मुख्य यजमान के रूप में भागवत का पूजन किया। एचएयू के कुलपति प्रो. समर सिंह मुख्यातिथि थे। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान शिव कुमार सिगल, महामंत्री सुरेन्द्र लाहौरिया, कोषाध्यक्ष कुलविन्द्र वर्मा, प्रमोद शर्मा, विनोद गोयल, अनुज शर्मा, आचार्य विजय आनंद शास्त्री, प्रेम कश्यप आदि भी उपस्थित रहे। ट्रस्ट के महांमत्री सुरेन्द्र लाहौरिया ने बताया कि 20 मार्च तक बीड़ बबरान धाम में दोपहर बाद 2 बजे से 6 तक श्रीमद्भागवत कथा चलेगी। इस अवसर पर मंडी आदमपुर से भजन गायक सुनील डाया नामदेव, फतेहाबाद से अमित मुंजाल, उकलाना से अमित सोनी व चंडीगढ़ से वैभव श्याम बाबा का गुणगान करेंगे।

chat bot
आपका साथी