रोहतक के टिटौली में गांव के ही युवक ने दो युवकों को गोली मारी, गंभीर हालत में पहुंचे अस्‍पताल

टिटौली गांव में दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इसमें एक युवक को दो गोली लगी है जबकि दूसरे को एक गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 01:48 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 01:48 PM (IST)
रोहतक के टिटौली में गांव के ही युवक ने दो युवकों को गोली मारी, गंभीर हालत में पहुंचे अस्‍पताल
रोहतक के गांव टिटौली के ही एक युवक ने दिनदहाड़े दो युवकों को गोली मार दी, हालत नाजुक बनी है

जागरण संवाददाता, रोहतक : सदर थाना क्षेत्र के टिटौली गांव में दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इसमें एक युवक को दो गोली लगी है, जबकि दूसरे को एक गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टिटौली गांव निवासी 26 वर्ष सुधीर अपने घर के पास बैठा हुआ था। जिसके साथ सरवन भी बैठा था। इसी दौरान गांव का ही एक आरोपित वहां पर आया, जिसने दोनों पर फायरिंग कर दी।

फायरिंग होते ही दोनों जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे, लेकिन तभी एक गोली सुधीर की बगल में और एक कंधे में जा लगी, जबकि एक गोली श्रवण की आंख के पास लग गई। गोली लगते हैं दोनों लहूलुहान होकर वहीं पर गिर पड़े। दोनों को मृत समझकर हमलावर वहां से हवाई फायरिंग कर भाग निकला। पता चलने के बाद दोनों के परिवार के लोग वहां पहुंचे। इसके बाद दोनों घायलों को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलने पर की चौकी प्रभारी एएसआई सोमवीर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपित की तलाश की। लेकिन वह हाथ नहीं आया। बताया जा रहा है कि हमलावर के साथ दोनों की कई दिन पहले कहासुनी हो गई थी। तभी से वह रंजिश रखे हुए था। इसी वजह से आरोपित ने इस वारदात को अंजाम दिया है ।

फायरिंग से आसपास के लोगों में मची, भगदड़ घरों में दुबके हमलावर ने इतने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया कि किसी को भी आभास नहीं था कि वह ऐसा कुछ कर देगा। आरोपित गली में आया और आते ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी है। जिससे आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया और वह भी अपने घरों में दुबक गए।

गांव के ही एक युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। जिसके साथ कई दिन पहले घायलों की कहासुनी हो गई थी। हालांकि अभी तक पीड़ित पक्ष की तरफ से बयान दर्ज नहीं कराए गए हैं।

- कुलबीर सिंह, थाना प्रभारी सदर थाना

chat bot
आपका साथी