शशि मुंजाल को विशिष्ट शिक्षक व काजल शर्मा को मिला विशिष्ट छात्र सम्मान

भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:29 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:29 PM (IST)
शशि मुंजाल को विशिष्ट शिक्षक व काजल शर्मा को मिला विशिष्ट छात्र सम्मान
शशि मुंजाल को विशिष्ट शिक्षक व काजल शर्मा को मिला विशिष्ट छात्र सम्मान

फोटो : 46

जागरण संवाददाता, हिसार : भारत विकास परिषद की ओर से भारत राष्ट्र के शाश्वत सनातन संस्कारों को देश के कण-कण में और जन-जन में रोपित करने की श्रृंखला में आनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार विद्यालयों में गुरुजनों एवं प्रतिभावान छात्रों का अभिनंदन करने की श्रृंखला में हर वर्ष भारत विकास परिषद द्वारा गुरु वंदन, छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रेनू मल्होत्रा ने प्रार्थना सभा में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के आयोजन में भारत विकास परिषद, केशव शाखा के सदस्यों का स्वागत किया, परिचय करवाया एवं प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। शाखा उपाध्यक्ष (संस्कार) एवं प्रकल्प प्रमुख अमित जैन ने सभा को संबोधित करते हुए भारत विकास परिषद के सेवा कार्यों की जानकारी दी। क्षेत्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास अनुपमा अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए उन्हें नैतिक मूल्यों का महत्व बताया और सभी को अपने जीवन में अपनाने का प्रण करवाया। शाखा उपाध्यक्ष (संपर्क) नीरज गुप्ता ने विद्यार्थियों को हर कार्य में शत प्रतिशत रहते हुए प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार वितरण के तहत गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में शिक्षक आशा कुकरेजा को विशिष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया एवं मुस्कान सोनी को विशिष्ट छात्र सम्मान प्रदान किया गया। एकल गान प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा के छात्र राहुल को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय को कनिष्ठ वर्ग में तृतीय स्थान पर आने पर और अधिकतम प्रतिभागिता के लिए भी सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी