लारेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग का शार्प शूटर चढ़ा स्पेशल स्टाफ के हत्थे

उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने लारेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग के शार्प शूटर सुनील को एक अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ टैक्सी स्टैंड से काबू किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 06:44 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 06:44 AM (IST)
लारेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग का शार्प शूटर चढ़ा स्पेशल स्टाफ के हत्थे
लारेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग का शार्प शूटर चढ़ा स्पेशल स्टाफ के हत्थे

जागरण संवाददाता, हिसार : उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने लारेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग के शार्प शूटर सुनील को एक अवैध पिस्तौल और दो कारतूस के साथ टैक्सी स्टैंड से काबू किया। पुलिस ने पूछताछ की तो शार्प शूटर सुनील ने बताया कि संपत नेहरा ने उसे गगोर निवासी दिनेश सहारण, राधाबड़ी निवासी टोनी नेहरा व करनाल निवासी प्रिस राणा के साथ मिलकर राजगढ़ के पूर्व विधायक मनोज के भाई नांगली निवासी नेपू राजपूत की हत्या करने की सुपारी दी थी। उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम गश्त के दौरान टैक्सी स्टैंड के पास मौजूद थी। उस दौरान नहर कालोनी की तरफ से एक युवक आता दिखा। पुलिस को देखकर वह वापस तेज गति से चलने लगा। शक होने पर उसे काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम राजस्थान के जिला चुरु की इंदिरा कालोनी निवासी सुनील कुमार बताया। तलाशी लेने पर सुनील कुमार से एक अवैध 315 बोर का अवैध पिस्तौल और 2 कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया है। विधायक के भाई की करनी थी हत्या

आरोपित सुनील कुमार ने बताया कि वह लारेंस बिश्नोई व संपत नेहरा गैंग के लिए काम करता है। करीब चार साल पहले चुरु के कालोडी निवासी संपत नेहरा से उसकी बातचीत हुई थी, जो लारेंस बिश्नोई गैंग के साथ अपनी गैंग रखता है, जिसके बाद उसने भी उनकी गैंग के लिए काम करना शुरू कर दिया। संपत नेहरा अभी दिल्ली जेल में बंद है। उसकी व संपत नेहरा के नरेंद्र व पवन पहाड़सर से दुश्मनी चल रही है। नरेंद्र पहाडसर को राजस्थान पुलिस से गनमैन मिले हुए हैं। संपत नेहरा के कहने पर उसने कई बार नरेंद्र पहाड़सर की हत्या के लिए उसकी रेकी की। इस बारे में उसने संपत नेहरा को बताया। संपत नेहरा ने उसे कहा कि पवन पहाड़सर की रेकी कर ले व पहले गगोर निवासी दिनेश सहारण, राधाबड़ी निवासी टोनी नेहरा व करनाल निवासी प्रिस राणा के साथ मिलकर पूर्व विधायक मनोज के भाई नांगली निवासी नेपू राजपूत की हत्या करनी है। उसके बाद पवन उर्फ पौना पहाड़सर की हत्या करनी है। आरोपित सुनील कुमार सोमवार को अपने घर वालों से झगड़ा कर हिसार आया था। यहां उसे अपने अन्य साथियों से मिलना था। उससे पहले ही उसे टैक्सी स्टैंड से काबू कर लिया गया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी