Odisha Woman sold in Haryana: पहले फतेहाबाद फिर राजस्थान में दरिंदगी, इस तरह छूटी चंगुल से

हरियाणा के फतेहाबाद का मामला। 25 वर्षीय महिला को काम दिलाने के लिए हिसार के आदमपुर बुलाया गया। यहां से फतेहाबाद के भट्टू कलां में बुजुर्ग को बेच दिया। उसने दुष्कर्म किया। फिर उसे राजस्थान छोड़ दिया। वहां एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। शादी करने हिसार कोर्ट भी लाया।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:23 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:23 PM (IST)
Odisha Woman sold in Haryana: पहले फतेहाबाद फिर राजस्थान में दरिंदगी, इस तरह छूटी चंगुल से
महिला ने आरोपितों के चंगुल से छूटकर हिसार पुलिस को शिकायत दी। 6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

फतेहाबाद/भट्टू कलां, जेएनएन। हरियाणा के फतेहाबाद में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां ओडिशा से आई दो बच्चों की मां को काम दिलाने के बहाने भट्टू में बेच दिया गया। उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। फिर उसे राजस्थान में बेचा गया। यहां भी दुष्कर्म किया गया। आरोपित उसे हिसार में कोर्ट मैरिज के लिए लाया। यहां से वह दरिंदों से चंगुल से बच निकली। 

अपनी आपबीती सुनाते हुए ओडिशा की 25 वर्षीय विवाहिता सिहर जाती है। महिला ने सिविल लाइन हिसार पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसे इस नर्क में धकेलने वाली कोई और नहीं, उसी के गांव की महिला है। बताया कि उसके गांव की पूजा की शादी राजस्थान के अनिल से हुई थी। उसे काम की जरूरत थी। इसलिए उसने पूजा के पति अनिल को फोन कर काम दिलाने को कहा। अनिल ने उसे हिसार जिले के आदमपुर बुलाया। यहां पूजा, अनिल, सूरज और चांदनी 15 अप्रैल को उसे फतेहाबाद के भट्टूकलां लाए। यहां उसे बुजुर्ग को बेच दिया गया। उससे शादी करवा दी गई। बुजुर्ग उससे 20 दिन तक दुष्कर्म करता रहा। उसे 10 दिन बाद 40 हजार रुपये भी दिए। 

राजस्थान में सुनील ने किया दुष्कर्म

इस सब ज्यादती के बीच किसी तरह उसने अपने भाई को फोन किया। उसे आपबीती बताई। उसके भाई ने उस बुजुर्ग आदमी से बात की। उसे गांव छोड़ने के लिए कहा। लेकिन बुजुर्ग आदमी व एक ड्राइवर उसे राजस्थान के भादरा ले गए। यहां सुनील नाम के आदमी को बेच दिया। सुनील ने उसे गांव रसलाना में रखा। उससे कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा और मारपीट भी की। एक दिन सुनील उसे शादी करने के लिए हिसार कोर्ट में लाया। यहां उसे आरोपितों के चंगुल से बच निकलने की उम्मीद जागी। कोर्ट में उसने शादी से इन्कार कर दिया। 2 दिन उसे पीजी में रखा गया। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।

हिसार पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआइआर

हिसार पुलिस ने पीड़िता के बयान पर जीरो एफआइआर दर्ज कर घटना भट्टू कलां की होने के चलते मामला भट्टू कलां पुलिस के पास भेज दिया। भट्टू कलां पुलिस इस मामले में आरोपितों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ ने बताया कि आरोपित सूरज, चांदनी, अनिल, पूजा, सुनील व नामालूम व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी