सेक्टरों में सीवरेज का बुरा हाल, ईओ ने 15 दिन में समस्या हल का दिया आश्‍वासन

दैनिक जागरण के हेलो जागरण कार्यक्रम में एचएसवीपी के ईओ सुमित कुमार के समक्ष रखी समस्याएं। सेक्टरों में सीवरेज समस्याओं को लेकर दैनिक जागरण ने उठाया हुआ है मुद्दा।

By manoj kumarEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 03:35 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 03:35 PM (IST)
सेक्टरों में सीवरेज का बुरा हाल, ईओ ने 15 दिन में समस्या हल का दिया आश्‍वासन
सेक्टरों में सीवरेज का बुरा हाल, ईओ ने 15 दिन में समस्या हल का दिया आश्‍वासन

जेएनएन, हिसार। शहर के सेक्टरों में सीवरेज समस्याएं बढ़ रही है। घरों के सामने पानी फैला हुआ है। लोग लगातार अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं। इस समस्या से परेशान सेक्टरवासियों ने शुक्रवार को दैनिक जागरण की तरफ से आयोजित हेलो जागरण ईओ सुमित कुमार के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। ईओ सुमित कुमार ने उनके समक्ष आई समस्याओं को संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनको 15 दिन में हल करवाने का आश्‍वासन दिया। ईओ का कहना है कि वे खुद इसके लिए सुपरिडेंट इंजीनियर से बात करेंगे। कुछ समस्याओं के लिए शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय में बुलाया है। सेक्टरों में लगातार सीवरेज की समस्याएं बढ़ रही है। समस्या ज्यादा होने के कारण सेक्टरवासी अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके हैं। इन समस्याओं को सुलझाने के लिए एसोसिएशन ने ज्ञापन भी दिया था। दैनिक जागरण के हेलो जागरण में सेक्टरवासियों ने सीवरेज के साथ सड़क व अन्य समस्याएं भी रखी। इस पर ईओ सुमित कुमार ने समस्याओं को सुनकर कुछ लोगों उनका समाधान अधिकारियों से बात कर करवाने के आश्‍वासन दिया।

यह रखी गई समस्याएं

प्रश्‍न : सेक्टर 9-11 हर भगवान : उनकी तरफ से प्लॉट का पूरा पैसा जमा करवा दिया था। मगर अभी तक वह उनके नाम नहीं हुआ है। बार-बार वह कार्यालय में भी जा चुके है।

उत्तर : ईओ : सोमवार को वह कार्यालय में आकर उनसे मिले। उसके बाद उनकी समस्या का हल करवा दिया जाएगा।

प्रश्‍न : सेक्टर 9-11 रामफल : मकान नंबर 2353 के पास सीवरेज का पानी एकत्रित हुआ है। लगातार शिकायत की लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। बरसात में पानी एकत्रित हो जाता है।

उत्तर : ईओ : अधिकारियों के वाहट््अप ग्रुप बनाया हुआ है। उसमें भी शिकायत डाल दे। अधिकारियों से बातचीत कर इस समस्या को जल्द से जल्द दूर करवाया जाएगा।

प्रश्‍न : सेक्टर 13 दिनेश कुमार : मकान नंबर 905 से 917 ब्लॉक के पास मौजूद पार्क में ब्लॉक टाइल लगवानी है। इसको लेकर पिछले माह पत्र भेजा गया था। उस पर अभी तक कोई काम नहीं हुआ।

उत्तर : ईओ : यह पार्क अभी नगर निगम के पास चले गए है। वह नए नगर निगम कमिश्नर से मिले। एचएसवीपी के पास सेक्टर 1-4 का क्षेत्र है।

प्रश्‍न : सेक्टर 9-11 प्रधान प्रवीन जैन : सेक्टर में सीवरेज की बुरा हाल है। सड़कें भी पूरी नहीं बनी है।

उत्तर : ईओ : इसको लेकर सभी अधिकारी संजीदा है। अधिकारियों से बातचीत कर पूरे सेक्टर की इस समस्या को दूर करवाया जाएगा।

प्रश्‍न : दलबीर पूनिया : मकान नंबर 2324, सेक्टर 9-11 में 20 दिन से खाली प्लॉट में सीवरेज का पानी भरा हुआ है। उससे बहुत बड़ी समस्या आ रही है।

उत्तर : ईओ : सोमवार को एससी से बैठक कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

प्रश्‍न : लक्ष्मी : सेक्टर में सीवरेज-पानी की लाइन डालते हुए गड्ढे को पूर्ण रूप से बंद नहीं किया जाता। इससे हादसे का डर बना हुआ है। सड़कों का भी बुरा हाल हो गया है।

उत्तर : ईओ : सेक्टर में सड़कों को बनवाने की जिम्मेवारी नगर निगम की है। पानी का कनेक्शन एचएसवीपी देता है। यदि कहीं गड्ढा रहने की दिक्कत है तो उसकी जांच कर लापरवाही करने वाले पर कार्रवाई करें।

प्रश्‍न : जितेंद्र श्योराण : सेक्टर 16-17 में एन्हांसमेंट का काम बीच में रूक गया है। उसको दोबारा से शुरू करवाया जाए।

उत्तर : ईओ : यह प्रशासक के स्तर का मामला। इसको लेकर सरकार ने तीन जज की कमेटी का भी गठन किया हुआ है। इस मामले में जो भी बात वह उनको बताएंगे।

chat bot
आपका साथी