हिसार महिला आइटीआइ से 12 छात्राओं का जापानी कंपनी में चयन, नए साल पर दो छात्राओं की मांग

अगस्त माह में जापान की कंपनी महिला आइटीआइ में चयन के लिए आई थी। उस दौरान उन्होंने 25 छात्राओं का चयन किया था। बाद में 12 छात्राएं ने ही नौकरी के लिए हां भरी। नए साल पर भी दो छात्राओं की मांग की है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 12:00 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 12:00 PM (IST)
हिसार महिला आइटीआइ से 12 छात्राओं का जापानी कंपनी में चयन, नए साल पर दो छात्राओं की मांग
पहली बार किसी कंपनी ने सिलाई एवं कढ़ाई में काेर्स वाली छात्राओं की रखी मांग

कुलदीप जांगड़ा, हिसार। कंप्यूटर और इंजिनियरिंग कोर्स के अलावा सिलाई एवं कढ़ाई या बुटिक का कोर्स करके भी लड़कियां अपना भविष्य संवार कर सकती है। यह कोर्स करने वाली लड़कियां खुद का बिजनेस शुरू या बड़ी कंपनी में नौकरी पा सकती है। यह करिश्मा ठंडी सड़क स्थित महिला आइटीआइ संस्थान से 12 छात्राओं ने कर दिखाया है। इन छात्राओं ने इसी संस्थान से सिलाई व कढ़ाई का कोर्स किया है। अब जापानी कंपनी में नौकरी कर रही है।

इस साल के अगस्त माह में जापान की कंपनी महिला आइटीआइ में चयन के लिए आई थी। उस दौरान उन्होंने 25 छात्राओं का चयन किया था। बाद में 12 छात्राएं ने ही नौकरी के लिए हां भरी। नए साल पर भी दो छात्राओं की मांग की है। अब दिसंबर में पेपर होने के बाद बैच खत्म होने वाला है। नए साल तक शिक्षा पूरी हो जाएगी। इसके बाद छात्राओं का चयन के लिए कंपनी के अधिकारी आएगी। यह कंपनी मानेसर में है। यहां पर एयर बैग बनाए जाते है, जो गाड़ियों में इस्तेमाल करते है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सिलाई एवं कढ़ाई में काेर्स वाली छात्राओं को कंपनी ने चुना है।

लड़कियां बाहर जाने को तैयार नहीं होती

प्राचार्य राजरानी ने कहा कि हमारा कंपनी से टाइअप है और यहां पर बुलाया जाता है। लड़कियां बहुत कम बाहर नौकरी करने के लिए सहमति देती है। वह बाहर जाने को तैयार ही नहीं होती। हमने भी काफी परेशानी झेली है। अब जाकर सफलता मिली है। हमारी ओर से छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

लड़कियां काफी खुश

अब तक जितनी लड़कियां बाहर गई है। उनका अपनी-अपनी क्लास के अध्यापकों के साथ फोन पर संपर्क रहता है। कई बार बातचीत होती है। वहां पर लड़कियां काफी खुश है। आगे भी अपना भविष्य संवार सकती है।

chat bot
आपका साथी