राष्‍ट्रवादी सोच के सहारे राजनीति की दहलीज पर पांव रखने की तैयारी में सपना, कांग्रेस और भाजपा में बेचैनी

वीर और सपना अब चर्चा में आए हैं तो भगवा रंग में रंगकर। वीर दिखते भी हैं किसी प्राचीन भारतीय योद्धा की तरह। सो भाजपा के लिए वीर और सपना स्टार कैंपेनर के रूप में नजर आ सकते हैं विधानसभा-लोकसभा में भी जा सकते हैं।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 09:33 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:22 PM (IST)
राष्‍ट्रवादी सोच के सहारे राजनीति की दहलीज पर पांव रखने की तैयारी में सपना, कांग्रेस और भाजपा में बेचैनी
अपने बेटे के नाम को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं सपना चौधरी और वीर साहू। फाइल

हिसार, जगदीश त्रिपाठी। अपनी आंखों के तारे के नाम के कारण सपना चौधरी और उनके पति वीर साहू राष्ट्रवादियों की आंखों का तारा बन गए हैं। सपना चौधरी और वीर साहू ने विवाह किया तो किसी को पता नहीं चला, जब दोनों के घर में नया मेहमान आया तब जानकारी हुई कि सपना और वीर साहू विवाह कर चुके हैं। उसके पहले तक दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में भी कम लोगों को ही जानकारी थी। 

संभव है कि दोनों के कुछ निकटस्थ लोग जानते रहे हों, लेकिन आम जन इससे अनभिज्ञ ही था। बेटे के जन्म के बाद सपना ने स्पष्ट किया कि दोनों के विवाह पर कोई समारोह-कार्यक्रम कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए नहीं आयोजित किया गया। बेटे के जन्म के बाद यह तो सबको पता चल गया कि उनके आंगन में बेटे की किलकारी गूंज रही है, लेकिन बेटे का नाम फिर भी सार्वजनिक नहीं हुआ था। उसका नाम अब सार्वजनिक हुआ है। दोनों ने अपने बेटे का नाम भारत के महान सम्राट योद्धा पोरस के नाम पर रखा है। नामकरण की घोषणा वीडियो क्लिप के माध्यम से की गई और उस वीडियो क्लिप ने राष्ट्रवादियों का दिल जीत लिया। 

 अपने बेटे के नाम को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं सपना चौधरी और वीर साहू। फाइल 

जब बेटा ठुमक-ठुमक चलने लगा तो पांच अक्टूबर को उसकी पहली वर्षगांठ पर दोनों की तरफ से जारी उस वीडियो में उनका बच्चा दिखता है, सपना और वीर साहू भी दिखते हैं, पार्श्व में प्रतिध्वनित होता है-जब जब कोई विशेष आत्मा इस धरती पर आई है, उसने खलबली मचाई है, मुझे यकीन है तू आम नहीं है, तू आम घर में है, लेकिन तू आम नहीं है। दुनिया की नजरें बुरी हैं, इसलिए सरेआम नहीं है। हम तो एक जरिया थे, तू इस माटी का लाल है। तू उस कौम का हिस्सा है जिसने तैमूर से लेकर सिकंदर तक को थामा है, इसलिए मैं तेरा नाम ‘पोरस’ रखता हूं, तेरे जन्मदिन पर पूरे जहान को बधाई है। यह आवाज वीर साहू की है। वीडियो अपलोड होने के बाद देशभर के दक्षिणपंथी उसे वायरल करने लगे। इसका बड़ा कारण यह था कि करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा है और छोटे बेटे का नाम जहांगीर या जेह रखा है। अब भारतीय परंपरा के अनुसार देखा जाए तो करीना कपूर भी हरियाणा की हैं। उनके पति सैफ अली खान हरियाणा (गुरुग्राम) की पटौदी रियासत के नवाब हैं। सपना तो खैर हरियाणा की हैं हीं। सपना और वीर ने अपने बेटे का नाम पोरस रखा और जिस अंदाज में उसे पेश किया, उसके कारण लोगों ने यहां तक कह दिया कि यह करीना कपूर को सालिड जवाब है। 

हांसी (हिसार) के रहने वाले वीर साहू सिंगर भी हैं और एक्टर भी, हरियाणा में वह बहुत लोकप्रिय हैं। हिसार के एक जमींदार परिवार के वीर चार साल पहले अपने एलबम रसूख वाला जाट से चर्चा में आए थे और तब से हरियाणवी संगीत जगत में छाए हुए हैं। भले ही किसी को पता न रहा हो, लेकिन वीर और सपना की छोटी सी लवस्टोरी बेटे के जन्म के लगभग चार साल पहले से चल रही थी। इसी बीच 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने सपना को उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से हेमा मालिनी के विरोध में चुनाव लड़ाना चाहा। सपना मान भी गईं। 

कांग्रेसियों ने दावा किया कि उन्होंने तत्कालीन उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के सामने कांग्रेस की सदस्यता भी ले ली है, लेकिन कांग्रेस ने वहां से अपने एक अन्य नेता महेश पाठक को चुनाव मैदान में उतार दिया। दूसरी तरफ सपना ने सफाई दी कि उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली थी। यद्यपि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने सपना का कांग्रेस सदस्यता फार्म सार्वजनिक कर दिया। कांग्रेस का कहना था कि सपना ने सदस्यता फार्म में अपनी उम्र 23 वर्ष लिखी थी। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 25 की उम्र होना आवश्यक है, इसलिए उन्हें टिकट नहीं दिया गया। कांग्रेस जिस समय सपना को लेकर वाद-प्रतिवाद कर रही थी, उस समय दिल्ली से सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने सपना को भाजपा के साथ आने के लिए मना लिया।

भले ही सपना ने भाजपा की सदस्यता नहीं ली, लेकिन उन्होंने कई भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार किया। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में जब आंदोलन शुरू हुआ तो उनके पति वीर साहू भी धरनास्थल पर पहुंचे। आंदोलन को समर्थन दिया। दो बार धरनास्थल से लाइव वीडियो जारी किए, लेकिन बाद में दूर हो गए। वह कोरोना संक्रमण की पहली लहर के चरम का दौर था। 

[प्रभारी, हरियाणा स्टेट डेस्क]

chat bot
आपका साथी