फतेहाबाद में साले ने 20 हजार रुपये की सुपारी देकर जीजा की करवाई हत्या, इस वजह से था नाराज

फतेहाबाद में 5 जून को गांव फतेहपुरी का लाभ सिंह गायब हो गया था। उसका सिर कटा शव पंजाब से बरामद हुआ था। आरोप है कि मृतक अपनी पत्नी को तंग करता था। इस बात से नाराज साले ने ही 20 हजार रुपये सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 03:58 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 03:58 PM (IST)
फतेहाबाद में साले ने 20 हजार रुपये की सुपारी देकर जीजा की करवाई हत्या, इस वजह से था नाराज
फतेहाबाद पुलिस की हिरासत में दोनों हत्यारोपित।

फतेहाबाद, जेएनएन। सदर टोहाना पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए दूसरे आरोपित टोहाना निवासी हरजिंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपित सिंबलवाला निवासी राजेंद्र को पहले गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया था। पुलिस ने मृतक लाभ सिंह का कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया है। 

उल्लेखनीय है कि 5 जून को गांव फतेहपुरी निवासी काला सिंह ने सदर पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका चाचा लाभ सिंह 2 जून की रात से लापता है। जिसकी उन्होंने अपने तौर पर काफी तलाश की, लेकिन कही भी उसका पता नहीं चला। सदर पुलिस ने काला सिंह की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने लाभ सिंह का शव पंजाब राज्य से बरामद कर लिया था। वहीं हत्या की धारा जोड़ते हुए पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित राजेंद्र को गांव सिंबलवाला से गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि लाभ सिंह अपनी पत्नी को तंग करता था। इसलिए उसकी पत्नी का भाई हरजिंद्र सिंह लाभ सिंह से परेशान था। इसके चलते लाभ सिंह के साले के साथ मिलकर उन्होंने उसपर कस्सी से हमला कर हत्या कर दी थी। 

हरजिंद्र सिंह ने 20 हजार रुपये की दी थी सुपारी

पुलिस ने रिमांड के दौरान जो तथ्य जुटाए है उनके अनुसार आरोपित हरजिंद्र सिंह ने अपने जीजा लाभ सिंह की हत्या करवाने के लिए राजेंद्र को 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी। हरजिंद्र सिंह पहले राजेंद्र के चाचा के यहां मजदूरी का काम करता था और उससे जान पहचान थी। 2 जून को लाभ सिंह को गांव से उठा लिया और  हिसार ब्रांच नहर के पास लेकर चले गए। पहले उसकी गर्दन काटी और धड़ को नहर में गिरा दिया। इसके अलावा गर्दन को काटकर अलग डाल दी। पुलिस ने रिमांड के दौरान मृतक की गर्दन भी नहर से बरामद की। 

क्या कहती है पुलिस

डीएसपी फतेहाबाद बिरम सिंह ने कहा कि पुलिस ने फतेपुरी निवासी लाभ सिंह की हत्या मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा मृतक की कटी हुई गर्दन भी बरामद कर ली है। आरोपित ने अपने सहयोगी को 20 हजार रुपये देकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने आरोपित से कस्सी व 10 हजार रुपये की नकदी भी बरामद कर ली। 

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी