सैलजा ने सरकार से की मांग, अनुसूचित जाति के खिलाफ बोलने पर बबीता फौगाट को पद से हटाएं

सैलजा ने भूपेंद्र हुड्डा के समर्थन कपूर नरवाल को बरोदा उपचुनाव में टिकट न देने के सवाल पर कहा कि 32 दावेदारों की सूची में उनका नाम नहीं था और ना ही वे कांग्रेस में थे। कांग्रेस का प्रत्याशी अब साझा प्रत्याशी है। वहां से कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी।

By Pankaj KumarEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:43 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:43 AM (IST)
सैलजा ने सरकार से की मांग, अनुसूचित जाति के खिलाफ बोलने पर बबीता फौगाट को पद से हटाएं
पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुमारी सैलजा।

हिसार, जेएनएन : कुमारी सैलजा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अनुसूचित जाति के खिलाफ बोलने पर बबीता फौगाट को पद से हटा देना चाहिए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा कुमारी सैलजा शुक्रवार को अपने आवास पर अपने पिता स्वर्गीय चौ. दलबीर सिंह की 33वीं पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लेने के लिए आई थी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी बात की।

कुमारी सैलजा ने कहा कि संविधान के खिलाफ कोई भी व्यक्ति यदि बोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूरी होनी चाहिए। चाहे वह कोई भी हो। ज्ञात हो कि बरोदा उपचुनाव की एक सभा में हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन बबीता फौगाट पर अनुसूचित जाति के खिलाफ टिप्पणी के आरोप लगे हैं।

कुमारी सैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन कपूर नरवाल को बरोदा उपचुनाव में टिकट न देने के सवाल पर कहा कि 32 दावेदारों की सूची में उनका नाम नहीं था और ना ही वे कांग्रेस में थे। कांग्रेस का प्रत्याशी अब साझा प्रत्याशी है। वहां से कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी।

जनता खुद ले लेगी इस्तीफा

सैलजा ने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग सरकार से दुखी है। एमएसपी के मुद्दे पर किसान स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। आज भाजपा अपनी नाकामी छुपाने के लिए राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस्तीफा दें या ना दें लेकिन जब समय आता है तो जनता अपने आप इस्तीफा ले लेती है।

गठबंधन सरकार शायद ही कार्यकाल पूरा कर पाए

सैलजा ने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार शायद ही अपना कार्यकाल पूरा कर पाएगी। सरकार के प्रति हर वर्ग में रोष है। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस की रणनीति बारे उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन का कांग्रेस अंतिम छोर तक साथ देगी। इसके लिए 8 नवंबर को सिरसा में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 11 नवंबर को ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, विधायक रेणु बाला, सुशील इंदौरा, शमशेर सिंह गोगी, कांग्रेस नेता रामनिवास राड़ा, पूर्व चेयरमैन डा.राजेंद्र सूरा, बजरंग दास गर्ग, भूपेन्द्र गंगवा, एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, जगन्नाथ, मुकेश सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी