बर्खास्त पीटीआइ ने राज्यसभा सदस्य को सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता हिसार हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जिला मुख्या

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:45 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:45 AM (IST)
बर्खास्त पीटीआइ ने राज्यसभा सदस्य को सौंपा ज्ञापन
बर्खास्त पीटीआइ ने राज्यसभा सदस्य को सौंपा ज्ञापन

जागरण संवाददाता, हिसार: हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जिला मुख्यालय पर 27वें दिन जारी रहा। अनशन की अध्यक्षता हिसार-2 के प्रधान पीटीआइ पंकज कुमार ने क्रमिक अनशन पर राजबाला, सावित्री देवी, सुनील दत्त और संत लाल बैठे। हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ व हिसार के समस्त पीटीआइ अध्यापकों ने हिसार के परिजात चौक से प्रदर्शन करते हुए बिश्नोई मार्केट राजगुरु मार्केट से होते हुए हिसार के राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा को ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीटीआइ विजय सिंह ने सांसद से आग्रह किया कि वे उनकी बात मुख्यमंत्री एवं संसद में रखें। राज्यसभा सांसद ने भी सभी पीटी अध्यापकों को विश्वास दिलाया कि वे उनकी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। धरना स्थल पर हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के साथ-साथ हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन, हरियाणा ड्राइंग टीचर एसोसिएशन, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन, भारत की जनवादी नौजवान सभा, पीजीटी, टीजीटी पात्र अध्यापक संघ ने धरने का समर्थन किया।

chat bot
आपका साथी