हरियाणा खेल नीति से मुकाम पा रहे ग्रामीण युवा, नाम के साथ सम्मान व नौकरी भी मिल रही

प्रदेश सरकार की खेल नीतियों का बड़ा प्रभाव पड़ा है। खिलाड़ियों की नकद राशि में भी बढ़ोतरी हुई है। जो खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का हौंसला दे रहे है। गांव धारनिया के राजीव गांधी खेल परिसर में बड़ी संख्या में खिलाड़ी हॉकी का प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 07:17 PM (IST)
हरियाणा खेल नीति से मुकाम पा रहे ग्रामीण युवा, नाम के साथ सम्मान व नौकरी भी मिल रही
सरकार की कैश अवार्ड नीति ने युवाओं का रूझान खेलों के प्रति बहुत बढ़ा है।

फतेहाबाद, जेएनएन। युवा कम संसाधनों के बावजूद भी अपना खेलों में वजूद बनाए हुए हैं। युवा खेल विभाग के प्रशिक्षकों की देखरेख में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना मुकाम पा रहे है। युवाओं को खेलों से नाम के साथ सम्मान व नौकरी मिली रही हैं। प्रदेश सरकार की खेल नीतियों का बड़ा प्रभाव पड़ा है। इसकी बदौलत खिलाड़ियों की नकद राशि में भी बढ़ोतरी हुई है। जो खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का हौंसला दे रहे है। फतेहाबाद जिले के गांव धारनिया के राजीव गांधी खेल परिसर में सुबह व शाम को बड़ी संख्या में खिलाड़ी हॉकी का प्रशिक्षण लेने के लिए आते हैं।

प्रशिक्षक राजबाला ने बताया कि गांव के अनेक युवा नेशनल स्तर पर खुल चुके हैं। अब युवाओं का क्रेज हॉकी के प्रति बढ़ता जा रहा है। इसी तरह जिला खेल स्टेडियम में एथलेटिक के कोच सुंदर सिहाग अपने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण सुबह व शाम को देते है। उन्होंने बताया कि सरकार की कैश अवार्ड नीति ने युवाओं का रूझान खेलों के प्रति बहुत बढ़ा है।

महिला खिलाड़ी भी किसी से पीछे नहीं

वैसे तो जिले की अनेक खिलाड़ी खेलों की बदौलत सरकारी नौकरी लग चुके है। गांव बैजलपुर में 16 से अधिक खिलाड़ी खेलों की बदौलत नौकरी लगे थे। इसी तरह समैण, गोरखपुर सहित अनेक गांवों में खेलों के प्रति रूझान बढ़ा। वहीं जिले की कई महिला महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन कर चुकी है। गांव डूल्ट की ख्वाति कुलड़िया प्रदेश की हॉकी की स्टार खिलाड़ी हैं। उनका करीब ढाई वर्ष पहले चयन भारती महिला हॉकी टीम में बतौर गोलकीपर हुआ। टीम में चयनित होने के बाद वे दक्षिण कोरिया खेलने गई। ख्वाति की बदौलत दो देशों की सीरिज भारत 3-2 से जीतने में कामयाब रहा। अब ख्वाति रेलवे में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। फिलहाल उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में है। इसी तरह गांव समैण की महिला कबड्डी खिलाड़ी रामभतेरी गिल, सुमन गिल, रेनू गिल, सुमन रानी, मनीषा गिल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर चुकी है। इसी तरह गांव अयाल्की की सीमा ने नेशनल स्तर पर आयोजित साइक्लिंग की प्रतियोगिताओं में अनेक पदक जीते थे। अब वे चंडीगढ़ में कोच हैं।

सरकार की नीति खेल को बढ़ावा देने वाली : सिहाग

प्रदेश सरकार की नीति खेलों को बढ़ावा मिल रहा है। सरकार जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। उसी का नतीजा है कि युवा अब पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी भाग लेता है। खेलों में युवाओं का उज्जवल भविष्य है।

- ओपी सिहाग, कार्यकारी, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद :

जिला खेल स्टेडियम : 1

जिले में राजीव गांधी खेल स्टेडियम : 5

जिले में मिनी खेल स्टेडियम : 40

जिले में कोच : 16

जिले में यहां चल रहे है सेंटर :

कोच का नाम            खेल सेंटर

रणवीर सिंह बाक्सिंग           राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समैण

रामनिवास बाक्सिंग               एमएम कालेज फतेहाबाद

सूबे सिंह एथलेटिक्स               मिनी खेल स्टेडियम मानावाली

ओपी सिहाग क्रिकेट             जिला खेल स्टेडियम भोड़ियाखेड़ा

विष्णु दास कुश्ती                  राजीव गांधी खेल परिसर गोरखपुर

राजबाला हॉकी            राजीव गांधी खेल परिसर धारनिया

सूरज साई वालीबाल         नजदीक नहर कोठी गोरखपुर

जीतेंद्र सिंह हॉकी            राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चिंदड़

सुंदर सिहाग एथलेटिक्स     जिला खेल स्टेडियम भोड़ियाखेड़ा

विकास तैराकी            बाला जी पब्लिक स्कूल भट्टूमंडी

विनीत दुहन जिम्नास्टिक    द ऑलिव पब्लिक स्कूल खान मोहम्मद

मोहित गोदारा                  बास्केटबाल एमएम कालेज

जसमेर फुटबाल               राजकीय महाविद्यालय भूना

विजेंद्र सहारण हॉकी            राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजलपुर

रमेश कुमार कुश्ती            शमशेर अखाड़ा नहला

chat bot
आपका साथी