माता-पिता के जाने का नहीं सह सका गम, रोहतक में युवक ने दे दी जान

रोहतक की हृदय विदारक घटना। छह साल पहले युवक के माता-पिता की मौत हुई भी। तभी से मानसिक रूप से परेशान था। वहीं झज्जर रोड पर रेलवे पुल के नीचे सीढ़ियों पर युवक का शव मिला। इलाके में सनसनी फैल गई।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:24 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:24 PM (IST)
माता-पिता के जाने का नहीं सह सका गम, रोहतक में युवक ने दे दी जान
रोहतक के धामड़ गांव में मंगलवार को युवक ने फंदा लगा लिया।

रोहतक, जेएनएन। रोहतक में गमगीन कर देने वाला मामला सामने आया है। माता-पिता ने 6 साल पहले दुनिया को अलविदा कह दिया था। इन 6 सालों में भी बेटा उनके जाने का गम भुला न सका। आखिरकार उसने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चारों ओर इस घटनाक्रम की चर्चा रही। आस-पड़ोस के लोग गमगीन दिखे।

दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के धामड़ गांव में मंगलवार को युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 26 वर्षीय संदीप के रूप में हुई। पता चलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि मृतक संदीप के माता-पिता की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी। माता-पिता की मौत के बाद से ही वह परेशान चल रहा था। मंगलवार को मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।

पुल की सीढ़ियों शव मिलने से फैली सनसनी

इधर, झज्जर रोड पर रेलवे पुल के नीचे सीढ़ियों पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, दोपहर के समय कुछ राहगीर पुल के पास से गुजर रहे थे। तभी वहां सीढ़ियों पर एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली।

युवक की उम्र करीब 35 साल थी। उसके हाथ पर योगी लिखा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटाई। जिसमें पता चला कि वह आसपास के एरिया में ही मजदूरी करता था। वह मूलरूप से कहां का रहने वाला है, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि युवक का कोई रिश्तेदार नेपाल में रहता है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआइएमएस में रखवा दिया गया है। उसके स्वजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है।

हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी