हरियाणा में पोषण माह जागरूकता अभियान में रोहतक प्रथम तो फतेहाबाद ने पाया दूसरा स्थान

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया गया था। पोषण माह में रोहतक को प्रथम स्थान तो फतेहाबाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। ऐसे में विभाग द्वारा करवाई गई गतिविधियों को आनलाइन डेस्क बोर्ड पर डाला गया।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 01:31 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 01:31 PM (IST)
हरियाणा में पोषण माह जागरूकता अभियान में रोहतक प्रथम तो फतेहाबाद ने पाया दूसरा स्थान
हरियाणा में सितंबर महीने में महिला एवं बाल विकास विभाग ने चलाया था पोषण अभियान, अब आया परिणाम

विनोद कुमार, फतेहाबाद : प्रदेश के हर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया गया था। पोषण माह में रोहतक को प्रथम स्थान तो फतेहाबाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। यह अभियान एक महीने तक चला था। ऐसे में विभाग द्वारा करवाई गई गतिविधियों को आनलाइन डेस्क बोर्ड पर डाला गया। एक दिन पहले ही डेस्क बोर्ड पर डाली गई गतिविधियों का परिणाम भी घोषित किया गया। जिसमें रोहतक ने सभी जिले को पछाड़ते हुए बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित किए।

इसके अलावा प्रदेश में छोटे जिलों में रहने वाले फतेहाबाद ने भी बेहतरीन काम किया। इसके अलावा सबसे बड़े शहरों में गिने जाने वाले हिसार, सिरसा, यमुनानगर जिलों की हालत पतली रही। सबसे बुरा हाल तो कुरुक्षेत्र का रहा है। यहां पर पोषण माह के तहत काम भी बहुत कम रहा यहीं कारण है कि परिणाम में 22वां स्थान मिला है।

कुपोषण से बचाने के लिए चलाया गया अभियान

1 से 30 सितंबर तो महिला एवं बाल विकास विभाग ने अभियान चलाया। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग व कृषि विभाग ने भी अनेक गतिविधियां की। ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर गांव में कैंप लगाकर कुपोषण आदि की जानकारी दी गई। कैंप में बताया गया कि सभी लोग खाना खाते है, लेकिन उसके अंदर पौष्टिक तत्व न होने के कारण शरीर का विकास नहीं हो पाता और लोग कुपोषण का शिकार होते है। ऐसे में हर ब्लाक में कम से 20 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिलाओं से लेकर ग्रामीणों को जोड़ा गया था।

पोषण सप्ताह में प्रदेश में इन जिलों की ये रही स्थिति

जिला स्थान

रोहतक 1

फतेहाबाद 2

पलवल 3

गुरुग्राम 4

अंबाला 5

चरखी-दादरी 6

भिवानी 7

सोनीपत 8

फरीदाबाद 9

कैथल 10

जींद 11

मेवात 12

हिसार 13

रेवाड़ी 14

सिरसा 15

पानीपत 16

महेंद्रगढ़ 17

पंचकुलां 18

झज्जर 19

यमुनानगर 20

करनाल 21

कुरूक्षेत्र 22

----पोषण माह के दौरान लोगों को पौष्टिक आहार लेने व कुपोषण की रोकथाम के लिए अनेक गतिविधियां आयोजित कर जागरूक किया गया। पूरे सितंबर माह में जिला फतेहाबाद के विभिन्न विभागों द्वारा जागरूक गतिविधियां की गई, जिसके तहत जिला फतेहाबाद ने हरियाणा में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए सभी विभाग के सभी कर्मचारी व अधिकारी बधाई के पात्र है।

राजबाला जांगड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग फतेहाबाद।

chat bot
आपका साथी