रोहतक में बैंक के लोन कलेक्शन कर्मचारी से लूट, 47 हजार नगद, बाइक, टैबलेट व मोबाइल ले गए बदमाश

पीडि़त ने बताया कि कुछ जगहों के अलावा वह अन्य ग्रुप से कलेक्शन करने के लिए भारत ग्लास हाउस फैक्ट्री के पीछे गली में पहुंचा। वहां दो लड़के अपने हाथों में डंडे लिए हुए थे। जब वह उनके करीब पहुंचा। एक लड़के ने पीछे से डंडा उसके सिर में मारा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 03:51 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 03:51 PM (IST)
रोहतक में बैंक के लोन कलेक्शन कर्मचारी से लूट, 47 हजार नगद, बाइक, टैबलेट व मोबाइल ले गए बदमाश
रोहतक में एक बैंक कर्मचारी से लूट करने का मामला सामने आया है

राेहतक, जेएनएन। रोहतक में बंधन बैंक के लोन कलेक्शन कर्मचारी के साथ मारपीट कर बदमाश 47 हजार रुपये की नगदी छीन ले गए। कर्मचारी की बाइक, टैबलेट व मोबाइल भी बदमाशों ने छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर सुखपुरा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले कुछ समय से स्नेचिंग व लूट की घटनाएं बढ़ रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित वकील ने बताया कि वह राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला है। वह बंधन के बैंक की नेहरू कालोनी ब्रांच में ग्रुप कलेक्शन का कार्य करता है। बैंक से रोहतास नगर रोहतक की महिलाओं ने लोन लिया हुआ है। इनसे कलेक्शन के लिए वह अपनी बाइक पर सवार होकर रोहतास नगर गया था। रोहतास नगर रोहतक में उसने दो जगह से ग्रुप कलेक्शन किया था। इसके बाद वह अन्य ग्रुप से कलेक्शन करने के लिए भारत ग्लास हाउस फैक्ट्री के पीछे गली में पहुंचा। वहां दो लड़के अपने हाथों में डंडे लिए हुए थे। जब वह उनके करीब पहुंचा। एक लड़के ने पीछे से डंडा उसके सिर में मारा।

जिससे बाइक सहित गली में गिर गया, फिर दोनों लड़कों ने लिए हुए डंडों से उसे और चोटें मारी। पिटाई के बाद आरोपित उसका बैग, बाइक, टैबलेट व मोबाइल ले गए। बैग में कलेक्शन के 47700 रुपये थे। उसने किसी राहगीर का फोन लेकर बैंक कर्मी विकास को फोन किया। जिस पर विकास पास पहुंचा, जिसने मुझे सामान्य अस्पताल रोहतक दाखिल करा दिया।

जहां से उसे पीजीआइ रोहतक रेफर कर दिया। पीडि़त की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना व घटना की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात को सुझलाने के लिए घटनास्थल के आसपास की दुकानों के सीसीटीवी की मदद ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी