27 अक्टूबर को चार घंटे के लिए होगा रोडवेज का चक्का जाम

उनकी नकारात्मक कार्यप्रणाली और मनमानी को लेकर हिसार डिपो की रोडवेज तालमेल कमेटी ने बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि 27 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक हिसार डिपो का चक्का जाम रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:42 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:42 AM (IST)
27 अक्टूबर को चार घंटे के लिए होगा रोडवेज का चक्का जाम
27 अक्टूबर को चार घंटे के लिए होगा रोडवेज का चक्का जाम

जागरण संवाददाता, हिसार : रोडवेज कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तालमेल कमेटी के बैनर के नीचे रोडवेज कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल शनिवार को 11वें दिन में प्रवेश कर गई। भूख हड़ताल पर दलीप सिंह, धर्मवीर सिंह, अमरदीप, प्रदीप सिंह व राजेश कुमार बैठे। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की अध्यक्षता तालमेल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य राजपाल नैन, महेन्द्र माटा, सुभाष ढिल्लो, रमेश माल व राजकुमार चौहान ने संयुक्त रूप से की।

राजपाल नैन ने कहा कि महाप्रबंधक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर गंभीर नहीं हैं। उनकी नकारात्मक कार्यप्रणाली और मनमानी को लेकर हिसार डिपो की रोडवेज तालमेल कमेटी ने बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया कि 27 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक हिसार डिपो का चक्का जाम रहेगा। भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को कर्मचारी नेता सूरजमल पाबड़ा, अरुण शर्मा, आत्मा राम, भागीरथ शर्मा, राजबीर पेटवाड, रमेश यादव, रणबीर सोरखी, अमरलाल, आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी