किसान आंदोलन में थमे रोडवेज के पहिये, घंटों भटकते रहे यात्री, कई किलोमीटर चलने के बाद मिल रहे साधन

झज्जर की रोडवेज बसें पानीपत से आगे नहीं जा पाईं। चंडीगढ़ हिसार दिल्ली के लिए रोडवेज की सेवा नहीं। इन रूटों पर अपने कार्यों के लिए जाने वाली सवारियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। अपने निजी कार्यों के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों में गए लोग भी फंस गए हैं।

By Umesh KdhyaniEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 01:17 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 01:17 PM (IST)
किसान आंदोलन में थमे रोडवेज के पहिये, घंटों भटकते रहे यात्री, कई किलोमीटर चलने के बाद मिल रहे साधन
मौजूदा स्थिति को देखकर लोग संशय की स्थिति में है। वे भी घर से बाहर निकलने में हिचक रहे हैं।

हिसार/झज्जर, जेएनएन। किसानों के आंदोलन की वजह से बने हालात का असर हरियाणा रोडवेज की सेवाओं पर भी साफ देखने को मिला है। चंडीगढ़, हिसार और दिल्ली तक की सेवाएं बाधित रहने की वजह से जहां रोडवेज को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, इन रूटों पर अपने कार्यों के लिए जाने वाली सवारियों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी।

हालांकि, चंडीगढ़ तक जाने वाले बसों को रूट पर निकाला तो गया था। लेकिन, वे पानीपत से आगे नहीं जा पाई। हिसार और दिल्ली के रूट का भी ऐसा ही हाल रहा। उधर, अपने निजी कार्यों के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों में गए लोग भी वहां पर जाकर फंस गए हैं। जो कि अपने घर वापिस नहीं लौट पा रहे हैं। बनी परिस्थितियों को देखकर यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि स्थिति कब सामान्य होगी। 

35 बसें झज्जर डिपो से तथा 15 बस बहादुरगढ़ डिपो से दी गईं जिला प्रशासन को 

आंदोलन की वजह से बहादुरगढ़ में पिछले तीन दिन से गतिविधियां काफी बढ़ी हुई है। पुलिस-प्रशासन का पूरा अमला स्थिति को नियंत्रण में बनाए रखने के लिए वहां पर मौजूद हैं। ऐसी स्थिति में झज्जर डिपो से 35 तथा बहादुरगढ़ से 15 बस प्रशासन को उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त लोकल रूटों पर बसों को भेजा तो गया। लेकिन, उनमें अन्य दिनों की अपेक्षा सवारियां काफी कम रहीं। मौजूदा स्थिति को देखकर लोग संशय की स्थिति में है। वे भी घर से बाहर निकलने में हिचक रहे हैं। जिसे देखकर छोटे रूटों पर बसों की संख्या भी बढ़ाई गईं। 

जीटी रोड पर जाने वाली सवारियों को भी लौटाया पुलिस ने 

सब्जी मंडी के व्यापारी ने अन्नू नागपाल ने बताया कि वे परिवार के साथ अपनी गाड़ी में कैथल के लिए सुबह निकले थे। लेकिन, उन्हें रोहतक से वापिस लौटा दिया गया। अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही वे अपने कार्य को पूरा कर पाएंगे। इधर, हरिपुरा मोहल्ला निवासी नवीन चुघ अपने परिवार के साथ लुधियाना में शादी-समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जो कि 24 नवंबर से वहां पर ही फंसे हुए हैं। नवीन के मुताबिक पंजाब से झज्जर तक लौटने के हालात अभी दिखाई नहीं दे रहे। उधर, नवीन के परिवार को भी ङ्क्षचता हो रही हैैं। 

क्या कहते हैं अधिकारी

झज्जर रोडवेज के सीआइ नरेश कुमार ने बताया कि कुल 50 बस प्रशासन को दी गई है। चंडीगढ़, हिसार तथा दिल्ली की ओर जाने वाली सेवाएं बाधित है। शेष रुटों पर गाड़ियां सामान्य ढंग से सेवाएं दे रही हैं। 

chat bot
आपका साथी