हिसार में बड़ी राहत, आज से 12 रूटों पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, जानें बसों का टाइम टेबल

नए किराये के साथ आज से बसें हुई रवाना। रोडवेज की वेबसाइट से ऑनलाइन हो रही बुकिंग। लोगों ने ऑनलाइन बुक कराईं सीटें। सुरक्षा को लेकर बरते गए एहतियात।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 04:29 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 04:29 PM (IST)
हिसार में बड़ी राहत, आज से 12 रूटों पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, जानें बसों का टाइम टेबल
हिसार में बड़ी राहत, आज से 12 रूटों पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा, जानें बसों का टाइम टेबल

हिसार, जेएनएन। हिसार से सोमवार को 12 रूटों पर रोडवेज बस सेवा शुरू हो चुकी है। रोडवेज ने सिरसा, फरीदाबाद, दिल्ली, पंचकूला और गुरुग्राम के बाद सात नए रूटों पर बसें शुरू करने का ऐलान किया। इसमें कैथल, भिवानी, जींद, अंबाला, फतेहाबाद, रोहतक और सोनीपत रूट की बसें भी शामिल हैं। रविवार को इनमें से कई बसों की टिकट भी ऑनलाइन बुक हुईं, मगर इसमें पंचकूला, गुरुग्राम और दिल्ली को छोड़कर सभी रूटों पर देर रात तक सीटें खाली ही थीं। बसों को रवाना करने के लिए पहले ही टाइम टेबल तय कर दिया गया था।

पहले की तरह 52 सीटर बस में 30 सवारियों को ही जाने की अनुमति है। लोगों के पास ऑनलाइन टिकट होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही बस में चढऩे से पहले सवारियों की थर्मल स्कैनिंग, हाथों को सैनिटाइज करना व चेहरे पर मास्क लगाना अनिवार्य है। हिसार रोडवेज डिपो के जीएम राहुल मित्तल ने बताया कि बसें चलने से पहले वर्कशॉप में सैनिटाइज किया गया। बसें 15 फीसद बढ़े किराये के साथ सोमवार से इन सभी रूटों पर रवाना हुई। कुछ में सवारियां कम रही तो कुछ में सवारियां पूरी थी। 

1. हिसार से कैथल-

सुबह 8 बजे

सीटें खाली- 26

-----

दोपहर साढ़े 3 बजे

किराया : 132 रुपये

सीटें खाली- 27

2. हिसार से सिरसा

सुबह 7:30

सीटें खाली- 23

सुबह 10:30

किराया- 97 रुपये

सीटें खाली- 18

3. हिसार से जींद

सुबह 8:30

सीटें खाली- 27

सुबह 11:30

किराया वाया हांसी- 87 रुपये

सीटें खाली- 30

4. हिसार से अंबाला

दोपहर 1 बजे

किराया- 219 रुपये

सीटें खाली- 14

5. हिसार से फतेहाबाद

सुबह 10 बजे

किराया- 48 रुपये

सीटें खाली- 25

6. हिसार से भिवानी

सुबह 9 बजे

किराया- 77 रुपये

सीटें खाली- 16

7. हिसार से रोहतक

सुबह साढ़े 9 बजे

किराया - 108 रुपये

सीटें खाली- 12

8. हिसार से सोनीपत

दोपहर 1:30 बजे

किराया - 171 रुपये

सीटें खाली- 27

9. हिसार से गुरुग्राम

सुबह 8 बजे

सीटें खाली- 1

दोपहर 2 बजे

किराया - 190 रुपये

सीटें खाली- शून्य

10. हिसार-गुरुग्राम-दिल्ली

सुबह 10 बजे

किराया-220 रुपये

सीटें खाली- शून्य

11. हिसार से पंचकूला

सुबह 9 बजे

सीटें खाली- शून्य

दोपहर 2:15 बजे

किराया- 240 रुपये

सीटें खाली- शून्य

नोट- बसों में सीटों का स्टेट्स रात्रि 10 बजे तक का है।

chat bot
आपका साथी