सड़क पर उतरे कच्चे कर्मचारी, 31 को पंचकूला में होगी प्रदेश स्तरीय बैठक

जागरण संवाददाता, हिसार : सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सभी विभागों के कच्चे क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Dec 2017 09:06 PM (IST) Updated:Mon, 25 Dec 2017 09:06 PM (IST)
सड़क पर उतरे कच्चे कर्मचारी, 31 को पंचकूला में होगी प्रदेश स्तरीय बैठक
सड़क पर उतरे कच्चे कर्मचारी, 31 को पंचकूला में होगी प्रदेश स्तरीय बैठक

जागरण संवाददाता, हिसार : सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सभी विभागों के कच्चे कर्मचारी सोमवार को सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कच्चे कर्मचारी संघ ने हिसार के कोर्ट रोड पर प्रदर्शन किया और बीडीपीओ जयपाल तवंर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने तुरंत प्रभाव से उनकी मांगों को नहीं माना तो वो आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान हिसार संगठन का नेतृत्व कर रहे गुरप्रीत बराड़ व गेस्ट टीचरों के प्रदेश प्रवक्ता अजय लोहान ने कहा कि सरकार की शोषणकारी नीतियों की बदौलत ही आज प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संगठित होकर सड़कों पर हैं।

------

विक्रम श्योराण को बनाया प्रधान -

प्रदर्शन से पहले हुई बैठक में जिला स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें विद्युत विभाग के विक्रम श्योराण को प्रधान चुना गया। वहीं कच्चा कर्मचारी संघ हिसार का जिला सचिव शिक्षा विभाग के दयाकिशन व सहसचिव कंप्यूटर शिक्षक संघ पवन जांगड़ा को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष सुधीर बडाला व प्रवक्ता आइटीआइ के मोहन सुथार को बनाया गया। वहीं संघ के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी डा. अजय लोहान को सौंपी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार तुरंत प्रभाव से ठेकेदारी प्रथा को सभी विभागों में बंद करे और नियमित करने तक सभी कच्चे कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट के समान काम समान वेतन के फैसले को लागू करे। यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है, तो कच्चा कर्मचारी संघ 31 दिसंबर को करनाल में एकत्रित होकर आर-पार की लड़ाई करने के लिए मजबूर होगा। बैठक के बाद इस दौरान अशोक शर्मा, हर्षवर्धन जोशी, विनोद सहारण, सुखदेव, नरेश धूपिया, अनूप ¨सह, सत्यवान, नरेंद्र लोहान, रमेश, सुदेश ढांडा, उषा, धर्मेंद्र व श्रीनिवास आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी