सिरसा की मंडियों में नहीं गेहूं खरीद के लिए सही व्यवस्था, जेसीबी से की जा रही हैं बड़ी-बड़ी ढेरियां

मंडियों में अभी तक करीब 13 लाख 34 हजार आवक हो चुकी है। जबकि अभी तक 1 लाख 50 हजार क्विंटल का ही उठान हुआ है। चौपटा अनाज मंडी में गेहूं की बड़ी बड़ी ढेरियां जेसीबी की सहायता से आढ़ती कर रहे हैं। मंडी में बारदाना खत्म हो चुका है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:19 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 04:19 PM (IST)
सिरसा की मंडियों में नहीं गेहूं खरीद के लिए सही व्यवस्था, जेसीबी से की जा रही हैं बड़ी-बड़ी ढेरियां
सिरसा की मंडी में जेसीबी से इकट्ठी की जा रही गेहूं

सिरसा, जेएनएन। अनाज मंडियों में किसानों को गेहूं डालने के लिए जगह नहीं मिल रही है। इससे किसानों को सड़कों पर गेहूं डालने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आढ़ती भी गेहूं खरीदकर जेबीसी से बड़ी बड़ी ढेरियां कर रहे हैं। मंडियों में गेहूं का उठान 10 फीसद ही हुआ है। मंडियों में अभी तक करीब 13 लाख 34 हजार आवक हो चुकी है। जबकि अभी तक 1 लाख 50 हजार क्विंटल का ही उठान हुआ है। चौपटा अनाज मंडी में गेहूं की बड़ी बड़ी ढेरियां जेसीबी की सहायता से आढ़ती कर रहे हैं। इसी के साथ मंडी में बारदाना खत्म हो चुका है।

बारदाना की भी कमी

मंडियों में आवक तेजी से बढ़ रही। इस हिसाब से पर्याप्त बारदाना भी नहीं पहुंचा है। इससे आढ़तियों को काफी परेशानी हो रही है। जिले में करीब 10 लाख एमटी गेहूं की खरीद होने की संभावना है। अभी जिले में 6 लाख एमटी गेहूं के लिए बारदाना पहुंचा है। जबकि अभी 4 लाख एमटी बारदाना की डिमांड बाकी है। आढ़ती बारदाना की डिमांड कर रहे हैं। अगर समय पर बारदाना नहीं मिलता है। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। 

मंडियों में सफाई व्यवस्था भी बिगड़ी

अनाज मंडियों में जगह जगह कूडा कचरा के भी ढेर लगे हैं। इसी के साथ सिरसा अनाज मंडी सीवरेज के मैनहाल से भी दूषित पानी की रिसाव हो रहा है। अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। इससे सीवरेज के दूषित पानी से गेहूं खराब हो सकती हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर आढ़ती भी कई बार बार मार्केट कमेटी अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं।

जल्द लेंगे बड़ा फैसला

मंडियों में कहीं भी कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। मंडियों में आवक तेजी से बढ़ रही है। उठान का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इसी के साथ मंडियों में पर्याप्त बारदाना भी नहीं है। आढ़ती व किसान परेशानी में है। मंडी में अगर जल्द ही व्यवस्था नहीं सुधारी। इसके लिए जल्द ही कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा।

हरदीप सरकारिया, प्रधान, दि आढ़ती एसोसिएशन, सिरसा

chat bot
आपका साथी