Republic Day 2021 Preparation: गणतंत्र दिवस के रंग में रंगे बाजार, हर ओर लहरा रहे तिरंगे

शहरों में तिरंगा कैंडिल झालर व लैंप्स की भी अभी से बिक्री शुरू हो गई है। वहीं सभी जिलों में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रिहर्सल भी हो रही है तो शानदार कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें कोविड गाइडलाइन का भी ध्‍यान रखा जाएगा।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 04:52 PM (IST)
Republic Day 2021 Preparation: गणतंत्र दिवस के रंग में रंगे बाजार, हर ओर लहरा रहे तिरंगे
कोरोना काल होने के बावजूद गणतंत्र दिवस का खुमार लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है

सिरसा, जेएनएन। बाजार गणतंत्र दिवस के रंग में रंगने लगे हैं। गणतंत्र दिवस की तैयारियों में लोग लगे हुए हैं। बाजारों में जनरल स्टोर, स्टेशनरी शॉप और किताब की दुकानों में तिरंगा वाला कागज, उपहार के लिए तिरंगा हेयर बैंड, ब्रेसलेट, कैप, पेंडेंट के साथ ही हेयर स्प्रे भी हैं। इसके अलावा तिरंगा कैंडिल, झालर व लैंप्स की भी अभी से बिक्री शुरू हो गई है। वहीं सभी जिलों में गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की रिहर्सल भी हो रही है तो शानदार कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें कोविड गाइडलाइन का भी ध्‍यान रखा जाएगा।

दुकानों में होने लगी भीड़

रोड़ी बाजार के दुकानदार जगदीश कुमार ने बताया कि स्कूलों में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रमों के लिए बच्चों को बहुत सारी चीजों की जरूरत होती है। छोटे झंडे से लेकर बैज, बैंड स्टीकर आदि की जरूरत पड़ती है। दिलचस्प यह कि इस बार पॉलीथिन से बने झंडे और तिरंगे रंग सजावटी चाइनीज चीजें कम नजर आ रही है। हिसारियां बाजार के संदीप कुमार ने बताया कि इस वक्त इसका कारोबार अच्छा होता है। लोग इन चीजों को काफी पसंद कर रहे हैं। लड़कियां क्लिप से हेयरबैंड तक तिरंगे रंग का चाहती हैं। स्कूली बच्चों को हाथ में तिरंगा बैंड चाहिए, इसलिए वे बहुतायत मात्रा में ये चीजें लेकर आए हैं।

महिलाओं के लिए भी खास

गणतंत्र दिवस के लिए तिरंगा परिधान तो महिलाओं के लिए खास है। इस बार वेस्टर्न व परंपरागत दोनों में तिरंगा परिधान चलन में है। विशेष तौर से तिरंगा साड़ी का कांबिनेशन महिलाओं को पसंद आ रहा है। इसके साथ ही मेकअप में भी केसरिया, हरा व सफेद रंग को मिक्स मैच किया जा रहा है। इसमें आईशैडो और नेलपेंट्स में खूब प्रयोग हो रहे हैं।

रेट भी कम

बाजारों में खादी से बने राष्ट्रीय ध्वज, 50 से 100 रुपये व 200 से 300 रुपये में बिक रहे हैं। मफलर 15 रुपये, टोपी 15 से 20 रुपये बिक रहे हैं। छोटे झंडे 3 रुपये, बाइक व गाड़ी पर लगने वाले झंडे 20 रुपये में बिक रहे है।

chat bot
आपका साथी