अश्‍लील इशारा करने के मामले में आंदोलनकारियों और बीजेपी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बीच हुई सुलह

कुछ दिन पहले हिसार में आंदोलनकारी महिलाओं की तरफ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए आंदोलनकारी किसानों ने रोहतक में पूर्व मंत्री के घर का घेराव करने का प्रयास किया था। मनीष ग्रोवर माफी नहीं मांगने पर अड़े हुए थे।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 07:48 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 07:48 AM (IST)
अश्‍लील इशारा करने के मामले में आंदोलनकारियों और बीजेपी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बीच हुई सुलह
किसान आंदोनल में प्रदर्शन करने के दौरान आंदोलनकारियों और मनीष ग्रोवर के बीच हुआ विवाद खत्‍म हो गया है

जागरण संवाददाता रोहतक : पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और आंदोलनकारी किसानों के बीच रोहतक में चला आ रहा गतिरोध शनिवार देर रात को दूर हो गया। जिला प्रशासन की मध्यस्थता से देर रात दोनों पक्षों में सुलह हो गई है। जिसके बाद आंदोलनकारी किसान नेताओं का कहना है कि पूर्व मंत्री ग्रोवर ने देर रात को महिलाओं से माफी मांग ली है। जिसके बाद अब रविवार सुबह धरना उठा दिया गया। प्रशासन की ओर से देर रात को कैनाल रेस्ट हाउस में पूर्व मंत्री ग्रोवर व आंदोलनकारी किसानों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री के माफी मांगने के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई।

इस दौरान भाजपा नेता सतीश नांदल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। दोनों पक्षों में सुलह होने पर प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। बता दें की कुछ दिन पहले हिसार में आंदोलनकारी महिलाओं की तरफ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए आंदोलनकारी किसानों ने रोहतक में पूर्व मंत्री के घर का घेराव करने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस प्रशासन ने आंदोलनकारी किसानों को पूर्व मंत्री के घर से करीब 200 मीटर दूर ही बैरिकेड लगाकर रोक दिया था।

जिसके बाद से ही आंदोलनकारियों किसानों आंदोलनकारी किसानों का धरना वहीं पर चल रहा था। इसके चलते दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। यह तनाव देर रात को दूर हो गया है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष प्रीत सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों को देर रात को कैनाल रेस्ट हाउस बुलाया गया। जहां पर पूर्व मंत्री ग्रोवर ने महिलाओं से माफी मांग ली। माफी मांगने की मांग को लेकर ही आंदोलनकारी किसान यहां धरना दे रहे थे। अब सुबह धरना उठा लिया जाएगा। बता दें कि करीब एक सप्‍ताह पहले हुए इस विवाद में हांसी के विधायक विनोद भ्‍याणा ने खेद जता दिया था मगर बीजेपी पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर माफी नहीं मांगने पर अड़े हुए थे। मगर अब बताया जा रहा है कि उन्‍होंने माफी मांग ली मगर उनकी ओर से बयान आने पर ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी