सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली रैली

मंडल प्रमुख रीटा जुनेजा ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे देश की जड़ों को खोखला कर रहा है इसलिए हमें इसे जड़ से खत्म करना है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:37 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:37 AM (IST)
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली रैली
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत निकाली रैली

जासं, हिसार : पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय हिसार द्वारा 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ''सतर्क भारत समृद्ध भारत बनाना है। इसके अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों जैसे ग्राम सभा, कर्तव्यनिष्ठा की शपथ व विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी ली गई।

मंडल प्रमुख रीटा जुनेजा ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे देश की जड़ों को खोखला कर रहा है, इसलिए हमें इसे जड़ से खत्म करना है। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया जा सके। इसी संदर्भ में पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितेश कालड़ा, सहायक प्रबंधक उपेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक चरणजीत जुनेजा व मंडल कार्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी