ऐलनाबाद में राकेश टिकैत ने बिना नाम लिए कहा- छह महीने पहले जिसने झोला छोड़ा, उसका झोला वापस कर दो

राकेश टिकैत ने कहा कि ऐलनाबाद का ये इलाका पंचायती क्षेत्र है। पंचायत में कोई व्यक्ति झूठ नहीं बोलता। छह महीने पहले एक आदमी यहां पंचायत में झोला रखकर गया। उसमें पता नहीं क्या समान था। अब उसका झोला वापिस कर दो

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 05:00 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 05:02 PM (IST)
ऐलनाबाद में राकेश टिकैत ने बिना नाम लिए कहा- छह महीने पहले जिसने झोला छोड़ा, उसका झोला वापस कर दो
चौपटा व ऐलनाबाद में किसान महापंचायत में संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत

जागरण संवाददाता, सिरसा। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ऐलनाबाद का ये इलाका पंचायती क्षेत्र है। पंचायत में कोई व्यक्ति झूठ नहीं बोलता। छह महीने पहले एक आदमी यहां पंचायत में झोला रखकर गया। उसमें पता नहीं क्या समान था। अब उसका झोला वापस कर दो, उसका जो था उसे कुछ बढ़ाकर वापस दे दो। राकेश टिकैत बुधवार को चौपटा व ऐलनाबाद में आयोजित किसान महापंचायत में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने दस मिनट के भाषण में बार बार एक ही बात बोलते हुए कहा कि जो व्यक्ति छह महीने झोला छोड़कर गया। अब वापस मांग रहा है। उसकी गठरी खोलकर देखने की क्या जरूरत है।

उसको ब्याज सहित लौट दो। यहां लोग झूठ नहीं बोलते हैं। वह अब झोला मांग रहा है। उन्होने यह भी कहा कि हमने किसी का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से सभी दुखी है। भाजपा को बड़ी बड़ी कंपनी चला रही है। इसके पैसे से कोई खरीदा नहीं जाएगा। यह पंचायत को खरीदने वाले लोग है। इनसे बचकर रहना। खराब आदमी से 11 हाथ दूर बचकर निकलता है। यह सरकार गुंडागर्दी पर निकल आई है। सरकार बंदूक के दम पर चलाने का कार्य कर रही है।

हमने नहीं मांगे किसी के लिए वोट

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने किसी से वोट नहीं मांगी। जिसको वोट देना दे दो। जनता खुद समझदार है। हम किसी प्रकार की कोई राजनीति नहीं कर रहे हैं। हमने किसी का कोई नाम नहीं लिया। कोई सामान देकर गया है। हमें उसे वापस देगें। उसको सवाए करके देंगे। हमें अपना उम्मीदवार नहीं उतरा है। किसान नेताओं के नहीं आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें टाइम नहीं मिला होगा। दिल्ली के बार्डर खाली करवाने के सवाल पर कहा कि 11 महीने पर पहले दिल्ली जाना था। वह तो गया ही है। हम आंदोलन को लेकर जल्द ही रणनीति बनाएंगे। लखीमपुर में हुए घटना को लेकर कहा कि गृहमंत्री की इस्तीफा की मांग है। वहीं उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसे आगारा की जेल में भेजा जाए।

chat bot
आपका साथी