लॉयन राजेश बहार बने लॉयन क्लब हिसार-ए-फिरोजा के प्रधान

जागरण संवाददाता हिसार लायन क्लब हिसार-ए-फिरोजा की बैठक गत दिवस लायन अशोक नागपाल व लॉ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:56 AM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:56 AM (IST)
लॉयन राजेश बहार बने लॉयन क्लब हिसार-ए-फिरोजा के प्रधान
लॉयन राजेश बहार बने लॉयन क्लब हिसार-ए-फिरोजा के प्रधान

जागरण संवाददाता, हिसार : लायन क्लब हिसार-ए-फिरोजा की बैठक गत दिवस लायन अशोक नागपाल व लॉयन बीसी गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2021-22 के लिए क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें लॉयन राजेश बहान को प्रधान, लायन मुकेश बजाज को सचिव, लॉयन महेश चौधरी को कोषाध्यक्ष व लायन सुनील कक्कड़ को पीआरओ चुना गया। क्लब के नवनियुक्त प्रधान लायन राजेश बहार ने कहा कि हमारा क्लब सामाजिक कार्यों व मानव सेवा में विश्वास रखती है। क्लब डिस्ट्रिक्ट में आने वाले समय में नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने क्लब के सभी साथियों से नवनियुक्त कार्यकारिणी का कंधे से कंधा मिला कर सहयोग करने की अपील की। क्लब के निवर्तमान प्रधान पवन सरदाना ने बताया कि क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर व सभी लायन मेम्बर्स की सहमति से फैसला लिया गया है। इसलिए सभी मेम्बर्स नवनियुक्त प्रधान को विश्वास दिलाते हैं कि वो नवनियुक्त कार्यकारिणी का पूरा सहयोग करेंगे।

chat bot
आपका साथी